फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Season's first snowfall in Kashmir, hailstorm along with rain in Rajori

Weather: कश्मीर में मौसम की पहली बर्फबारी, राजोरी में बारिश और गिरे ओले; आज भी कुछ हिस्सों में खराब रहेगा मौसम

Tue, 12 Nov 2024 04:03 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर/जम्मू।
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर/जम्मू। Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 12 Nov 2024 04:03 AM IST
सार

कश्मीर की पहाड़ियों पर सोमवार को मौसम की पहली बर्फबारी हुई। गुरेज घाटी, साधना टॉप, जोजिला व गुलमर्ग में बर्फबारी का पर्यटकों ने भी जमकर आनंद लिया।

विज्ञापन
Season's first snowfall in Kashmir, hailstorm along with rain in Rajori
कश्मीर के गुरेज सेक्टर में बर्फबारी के बाद का नजारा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में सोमवार को बदले मौसम के मिजाज से हवाई सेवा प्रभावित हुई। खराब दृश्यता के कारण जम्मू आने वाली दो उड़ानें रद्द हुईं। दृश्यता में सुधार होने पर सुबह 11 बजे के बाद ही श्रीनगर और दिल्ली से जम्मू आने वाली उड़ानों का संचालन शुरू हुआ, जिससे दर्जनों उड़ानें देरी से पहुंचीं।

विज्ञापन

वहीं, कश्मीर के कई पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है। राजोरी में तेज बारिश के साथ ओले गिरे। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बादल छाने के साथ खराब दृश्यता रही। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 11 नवंबर और 15 से 16 नवंबर के बीच उत्तरी व सेंट्रल कश्मीर के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। जम्मू और कश्मीर के मैदानी इलाकों में सुबह और देर शाम के समय धुंध व हल्का से मध्यम कोहरा छाया रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

खराब मौसम और दृश्यता के कारण श्रीनगर से जम्मू, फिर जम्मू से वापस श्रीनगर और श्रीनगर से मुंबई के लिए जाने वाली उड़ान को रद्द करना पड़ा। शाम को दिल्ली से जम्मू के लिए आनी वाली एक उड़ान को भी रद्द किया गया।

विज्ञापन

कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में सोमवार को दिन भर बादल छाए रहे। कई हिस्सों में सुबह के समय धुंध की एक मोटी चादर बिछी रही। उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले की गुरेज घाटी सुबह बर्फबारी हुई। यहां के किलशय टॉप, तुलेल और अन्य गांवों में बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है। जिले के राजधान टॉप पर भी बर्फबारी हुई।

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के साधना टॉप पर सफेद चादर बिछी है। जिला प्रशासन ने इस मार्ग पर केवल 4x4 वाहनों या चेन वाले वाहनों को चलने की अनुमति दी है ताकि यात्रियों की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सके। विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग के ऊपरी इलाके अफरवट में दोपहर बाद से बर्फबारी हो रही है, जिसका पर्यटक आनंद ले रहे हैं। जोजिला, मीनमर्ग, मच्छिल, जेड-गली के अलावा अन्य ऊपरी इलाकों में बर्फबारी हुई है। कई इलाकों में दोपहर बाद बारिश हुई।

जिला शोपियां (कश्मीर) को राजोरी और पुंछ से जोड़ने वाला मुगल रोड पर बर्फबारी हुई है। यहां बर्फबारी के कारण कई जगह फिसलन से वाहनों की गति धीमी पड़ गई है। राजोरी के पहाड़ी इलाकों में शाम को तेज बारिश के साथ ओले गिरे। रियासी में बादलों के छाने के साथ पहाड़ी क्षेत्रों में कोहरा छाया रहा। कठुआ में भी दिनभर बादल छाए रहे। जम्मू हेज की चपेट में रहा। यहां दिन भर हल्के बादल छाए रहने के साथ अधिकतम तापमान सामान्य से थोड़ा गिरकर 26.4 और न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बनिहाल में अधिकतम तापमान 20.6, बटोत में 22.5, कटड़ा में 24.9 और भद्रवाह में 22.8 डिग्री रहा। लेह में रात का पारा माइनस 2.4 डिग्री तक पहुंच गया है। राजधानी श्रीनगर में अधिकतम तापमान 16.4, न्यूनतम 5.3, पहलगाम में अधिकतम 15.4 और न्यूनतम 3.0 और गुलमर्ग में अधिकतम 11.5 व न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री दर्ज किया गया।

हवाई सेवा प्रभावित होने से सड़क मार्ग से जम्मू पहुंचे मुख्यमंत्री उमर
श्रीनगर और जम्मू में खराब दृश्यता के कारण हवाई सेवा प्रभावित होने से मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को श्रीनगर से जम्मू सड़क मार्ग से आना पड़ा। सोमवार को सचिवालय में उमर मंत्रिमंडल ने कामकाज संभाल लिया। उमर ने एक्स पर ट्वीट करते हुए कहा कि जम्मू में खराब दृश्यता के कारण अचानक, आखिरी समय में सड़क यात्रा करनी पड़ी। कल जम्मू से कोई भी विमान नहीं आया और न ही कोई बाहर गया, इसलिए मुझे शीतकालीन राजधानी जम्मू के लिए सड़क मार्ग से जाना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed