{"_id":"6689ecf8fa186b845b038f74","slug":"search-operation-jammu-news-c-10-jmu1038-395562-2024-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: राजोरी के जमोला में संदिग्ध दिखने के बाद चलाया सर्च ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: राजोरी के जमोला में संदिग्ध दिखने के बाद चलाया सर्च ऑपरेशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाके में रात को वीडीजी सदस्य ने संदिग्धों पर की थी फायरिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। जिले के जमोला क्षेत्र में शुक्रवार की रात को दो संदिग्ध देखे जाने के बाद सुरक्षाबलों ने शनिवार को इलाके की घेराबंदी कर बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया। फिलहाल कोई संदिग्ध हाथ नहीं लगा है। इस इलाके में रात को विलेज डिफेंस ग्रुप (वीडीजी) के सदस्य ने दो संदिग्धों पर फायरिंग की थी।
जानकारी के अनुसार शनिवार कोे सेना, पुलिस और सीआरपीएफ ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया, जो दिनभर जारी रहा। बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों ने चप्पा-चप्पा खंगाला और जंगली इलाके में भी तलाशी अभियान चलाया और साथ ही लोगों से भी पूछताछ की। फिलहाल कोई भी संदिग्ध उनके हत्थे नहीं चढ़ा है। सुरक्षाबलों ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि के बारे में तुरंत सेना या पुलिस को सूचित करने के लिए कहा है।