फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Search operation in vaishno devi katra

वैष्णो देवी: संदिग्ध देखे जाने की खबर पर मची अफरातफरी, घंटों चला सर्च ऑपरेशन

Tue, 29 Nov 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/कटड़ा
ब्यूरो, अमर उजाला/कटड़ा Updated Tue, 29 Nov 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
Search operation in vaishno devi katra
वैष्णो देवी - फोटो : File Photo
नगरोट और सांबा में हुए आतंकी हमलों के बीच मंगलवार देर शाम को धर्मनगरी के सरकारी अस्पताल के पास झुग्गी वाले क्षेत्र में चार-पांच संदिग्धों के देखे जाने पर अफरातफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस और सीआरपीएफ ने क्षेत्र को घेरे में लेकर डेढ़ घंटे तक सर्च आपरेशन चलाया। हालांकि कुछ मिला नहीं। फिर भी इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पूरे धर्मनगरी की सुरक्षा कड़ी कर दी गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रात करीब आठ बजे अस्पताल के पास झुग्गी वाले क्षेत्र में चार संदिग्धों के देखे जाने की सूचना पुलिस को दी गई। झुग्गी में रहने वाली मीरा नाम की महिला और पुरुष चन्ना ने संदिग्धों को देखने की पुष्टि की है। मीरा के अनुसार संदिग्ध नकाब पहने हुए थे। उनके पास हथियार भी थे। उसने बताया कि संदिग्धों ने उसे झुग्गी से बाहर जाने को कहा। इस संबंध में जब पुलिस को जानकारी मिली तो पुलिस ने पूरे क्षेत्र की नाकेबंदी कर तलाशी अभियान छेड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अचानक सुरक्षा बलों की सक्रियता से हर कोई स्तब्ध था। लोग सहम गए। डेढ़ घंटे तक चले सर्च आपरेशन में किसी प्रकार की संदिग्धों की मौजूदगी की पुष्टि नहीं हो पाई।


बकौल एसडीपीओ कटड़ा अशोक शर्मा संदिग्धों की सूचना मिली। तुरंत क्षेत्र को घेर लिया गया। धर्मनगरी की सुरक्षा चाकचौबंद कर दी गई है। हालांकि संदिग्धों की कोई निशानदेही नहीं मिली है। पुलिस और सुरक्षा बल सतर्क हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed