{"_id":"5777791e4f1c1bd42c79b655","slug":"search-operation-in-kathua","type":"story","status":"publish","title_hn":"कठुआ में दिखे संदिग्ध, सर्च आपरेशन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कठुआ में दिखे संदिग्ध, सर्च आपरेशन जारी
ब्यूरो, अमर उजाला/कठुआ
Updated Sat, 02 Jul 2016 07:35 PM IST
विज्ञापन
इलाके की तलाशी लेते जवान
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार की सुबह संदिग्ध देखे जाने की सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां चौकस हो गईं। एसएसबी समेत पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से राजबाग इलाके में सर्च आपरेशन शुरू कर दिया। उज्ज दरिया से सटे इलाकों को खंगालने के साथ ही लोगों से भी पूछताछ की गई।
विज्ञापन
हरियाचक भंवडवां से नेशनल हाईवे को जोड़ने वाले मार्ग पर पुलिस और एसएसबी की टीम ने नर्सरियों को भी खंगाला। हालांकि, कुछ हाथ नहीं लगा है। उधर, पुलिस ने इस अभियान को रूटीन सेनिटाइजेशन अभियान बताया है।
विज्ञापन
खुफिया सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजबाग थाना क्षेत्र के अधीन पड़ते उज्ज पुल से सटे हरियाचक भंवडवां मार्ग पर कुछ लोगों ने सेना की वर्दी में एक संदिग्ध को देखा। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। कुछ ही देर में पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई।
विज्ञापन
पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने दरिया किनारे कुल्लों की तलाशी ली। कई घंटे तक तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। उल्लेखनीय है कि श्री अमरनाथ यात्रा की शुरुआत के साथ ही पूरा राज्य हाई अलर्ट पर है। सीमावर्ती इलाकों से हाईवे पर घुसपैठ के लिहाज से सुरक्षा एजेंसियां किसी भी इनपुट को हलके में लेने के मूड में नहीं हैं।