{"_id":"57ba98844f1c1bc21fd4f044","slug":"search-operation-in-jammu-division","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर के बाद अब जम्मू संभाग में आतंकी गतिविधियों पर लगाम लगाने की कवायद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर के बाद अब जम्मू संभाग में आतंकी गतिविधियों पर लगाम लगाने की कवायद
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Mon, 22 Aug 2016 11:45 AM IST
विज्ञापन
सर्च आपरेशन के दौरान सेना के जवान
- फोटो : निखिल मेहता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू संभाग के आतंकवादग्रस्त क्षेत्रों में सुरक्षाबलों की सक्रियता काफी बढ़ गई है। आतंकियों के खिलाफ सघन अभियान शुरू किया गया है।
पुंछ व राजोरी के जंगलों में लगातार तलाशी अभियान चल रहे हैं। अमरनाथ यात्रा और बूढ़ा अमरनाथ यात्रा समाप्त होने के बाद भी आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई तेज की गई है। सुरक्षाबलों ने डोडा, किश्तवाड़, माहौर आदि क्षेत्रों में आतंकियों के खिलाफ तलाशी अभियान छेड़ा है।
बूढ़ा अमरनाथ को आतंकी दो बार निशाना बना चुके हैं। डोडा, किश्तवाड़ में भी आतंकियों की सक्रियता की सूचना के कारण सुरक्षाबलों को सतर्क किया गया है। पुंछ में करीब एक दशक बाद हुए दो आतंकी हमले के बाद एजेंसियों को चौंका दिया है। एजेंसियां सक्रिय हो गई है। एलओसी पर भी सक्रियता बढ़ाई गई है।

घने जंगल का फायदा उठा रहे आतंकी
मुठभेड़ के दौरान मोर्चा संभाले जवान
- फोटो : File Photo
साब्जियां से लेकर कुपवाड़ा तक आतंकी घुसपैठ की तैयारी में हैं। पाक सेना समर्थित बैट भी एलओसी पर हमला कर चुकी है। कुपवाड़ा से दो बार आतंकी घुसपैठ कर चुके हैं। दो महीने में 13 आतंकी मारे जा चुके हैं।
टंगधार में मुठभेड़ जारी है। उत्तरी कमान के जीओसी इन सी लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हुड्डा ने भी घोषणा की है कि आतंकियों के खिलाफ सेना अभियान तेेज करेगी। सीमा पर भी चौकसी बढ़ाई हैै। बरसात के मौसम के कारण जंगलों में पेड़ पौधे बड़े हो गए हैं। जंगलों में आतंकियों के छिपे होने की सूचनाएं भी मिल रही हैं।
घना जंगल होने के कारण तलाशी अभियान में भी दिक्कतें आ रही है। हाईवे पर सेना ने सतर्कता बढ़ा दी है और रात के समय पर नाका पुख्ता किया है। जम्मू जोन के आईजीपी दानिश राना का भी दावा है आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस सतर्क है और किसी भी चुनौती के लिए तैयार है। चौकसी भी बढ़ा दी गई है।