फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   search operation in jammu division

कश्मीर के बाद अब जम्मू संभाग में आतंकी गतिविधियों पर लगाम लगाने की कवायद

Mon, 22 Aug 2016 11:45 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Mon, 22 Aug 2016 11:45 AM IST
विज्ञापन
search operation in jammu division
सर्च आपरेशन के दौरान सेना के जवान - फोटो : न‌िख‌िल मेहता
जम्मू संभाग के आतंकवादग्रस्त क्षेत्रों में सुरक्षाबलों की सक्रियता काफी बढ़ गई है। आतंकियों के खिलाफ सघन अभियान शुरू किया गया है।
विज्ञापन


पुंछ व राजोरी के जंगलों में लगातार तलाशी अभियान चल रहे हैं। अमरनाथ यात्रा और बूढ़ा अमरनाथ यात्रा समाप्त होने के बाद भी आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई तेज की गई है। सुरक्षाबलों ने डोडा, किश्तवाड़, माहौर आदि क्षेत्रों में आतंकियों के खिलाफ तलाशी अभियान छेड़ा है।

बूढ़ा अमरनाथ को आतंकी दो बार निशाना बना चुके हैं। डोडा, किश्तवाड़ में भी आतंकियों की सक्रियता की सूचना के कारण सुरक्षाबलों को सतर्क किया गया है। पुंछ में करीब एक दशक बाद हुए दो आतंकी हमले के बाद एजेंसियों को चौंका दिया है। एजेंसियां सक्रिय हो गई है। एलओसी पर भी सक्रियता बढ़ाई गई है।
विज्ञापन

घने जंगल का फायदा उठा रहे आतंकी

search operation in jammu division
मुठभेड़ के दौरान मोर्चा संभाले जवान - फोटो : File Photo
साब्जियां से लेकर कुपवाड़ा तक आतंकी घुसपैठ की तैयारी में हैं। पाक सेना समर्थित बैट भी एलओसी पर हमला कर चुकी है। कुपवाड़ा से दो बार आतंकी घुसपैठ कर चुके हैं। दो महीने में 13 आतंकी मारे जा चुके हैं।

टंगधार में मुठभेड़ जारी है। उत्तरी कमान के जीओसी इन सी लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हुड्डा ने भी घोषणा की है कि आतंकियों के खिलाफ सेना अभियान तेेज करेगी। सीमा पर भी चौकसी बढ़ाई हैै। बरसात के मौसम के कारण जंगलों में पेड़ पौधे बड़े हो गए हैं। जंगलों में आतंकियों के छिपे होने की सूचनाएं भी मिल रही हैं।

घना जंगल होने के कारण तलाशी अभियान में भी दिक्कतें आ रही है। हाईवे पर सेना ने सतर्कता बढ़ा दी है और रात के समय पर नाका पुख्ता किया है। जम्मू जोन के आईजीपी दानिश राना का भी दावा है आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस सतर्क है और किसी भी चुनौती के लिए तैयार है। चौकसी भी बढ़ा दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed