{"_id":"5e133e9d8ebc3e8791705f2b","slug":"search-for-terrorists-continues-on-seventh-day-who-entered-from-loc","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः एलओसी से घुसे आतंकियों की सातवें दिन भी तलाश जारी, सेना ने लोगों से की यह अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः एलओसी से घुसे आतंकियों की सातवें दिन भी तलाश जारी, सेना ने लोगों से की यह अपील
Tue, 07 Jan 2020 06:25 AM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Tue, 07 Jan 2020 06:25 AM IST
विज्ञापन
सर्च ऑपरेशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलओसी से घुसे तीन आतंकियों की तलाश में सातवें दिन सोमवार को भी सेना और पुलिस ने सर्च ऑपरेशन जारी रखा। सोमवार को नौशेरा के दब्बड़, पोठा, खेड़ी, दराट, मंगलादेई आदि इलाकों को खंगाला गया।
विज्ञापन
मंगलवार को नौशेरा के दब्बड़ और आसपास के इलाकों में तीन आतंकी देखे जाने के बाद से सेना व पुलिस ने पूरे क्षेत्र को घेर रखा है। ये आतंकी बक्करवाल परिवार के घर में पानी पीने के बहाने घुस आए थे। उनसे सैन्य ठिकानों और मुगल रोड के बारे जानकारी मांग रहे थे।
विज्ञापन
शक होने पर परिवार के सदस्यों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों से हुई मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गए थे। आतंकियों के घुस आने की घटना के बाद गांवों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
लोग शाम ढलने के बाद घरों से नहीं निकल रहे हैं। उधर, सेना ने भी लोगों से अनुरोध किया गया है कि वे सुबह छह बजे के बाद ही घरों से निकलें और शाम पांच बजे तक घरों में लौट जाएं।