Jammu Kashmir: कल से खुलेंगे स्कूल, दोनों संभागों के शिक्षा निदेशकों को ये निर्देश
एक फरवरी से खोले जा रहे स्कूलों में कक्षाएं लगने जा रही हैं। कोरोना काल में शिक्षा को हुए नुकसान की भरपाई के लिए ऑनलाइन कक्षाएं भी ली जाएंगी। सोमवार से स्कूल खोलने की तैयारियों के बीच सरकार ने जम्मू और कश्मीर दोनों संभागों के स्कूल शिक्षा निदेशकों को इस बाबत निर्देश जारी किए हैं। निदेशकों से कहा गया है कि शिक्षा को हुए नुकसान की भरपाई के लिए विशेष व्यवस्था की जाए।
यह भी पढ़ेंः आतंकी के भाई ने कहा- पूरे खानदान का सफाया करवाना है? खिड़की से हथियार फेंकों, कपड़े उतारकर बाहर आओ
इस व्यवस्था के तहत स्टाफ और विद्यार्थियाें के अनुकूल घर व स्कूल दोनों जगह कक्षाएं लगाने का तंत्र स्थापित करें। सरकार की ओर से शिक्षा विभाग के सचिव बिस्वजीत कुमार सिंह ने पत्र जारी कर कहा है कि कोरोना महामारी से बच्चों की शिक्षा बुरी तरह से प्रभावित हुई है। मुश्किल हालात में भी प्रधानाचार्य, हेडमास्टर, शिक्षकों व अन्य स्टाफ ने बच्चों को शिक्षा से जोड़े रखने के हर संभव प्रयास किए हैं। इसके बावजूद शिक्षा पर व्यापक असर पड़ा है।
यह भी पढ़ें- Weather Jammu Kashmir: जाते-जाते श्रीनगर को जमा गया चिल्ले कलां, 1991 के बाद पहली पारा इस कदर हुआ धड़ाम
ऐसे में कई चुनौतियां भी सामने होंगी..
एक फरवरी से स्कूलों को सामान्य रुटीन की कक्षाओं के लिए खोला जा रहा है, ऐसे में कई चुनौतियां भी सामने होंगी। कोविड रोकथाम की पाबंदियाें के दौरान व्यापक स्तर पर ऑनलाइन कक्षाएं लगाई गई हैं। स्कूल खुलने के बाद इस व्यवस्था को भरपाई के मकसद से इस्तेमाल किया जाना चाहिए। यह निदेशक देखेंगे कि दोनों जगह कक्षाएं लगाने का स्वस्थ और अनुकूल तंत्र कैसे विकसित करना है। उल्लेखनीय है कि स्कूलों में एक फरवरी से 9वीं से 12वीं तक कक्षाएं लगेंगी, जबकि 8 फरवरी से प्राथमिक कक्षाएं लगना शुरू होंगी।