फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   sat sharma is new state president of BJP in jammu kashmir

इंतजार खत्म ये बने रियासत में भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष

Sun, 20 Dec 2015 08:51 PM IST
Updated Sun, 20 Dec 2015 08:51 PM IST
विज्ञापन
sat sharma is new state president of BJP in jammu kashmir

भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में सत शर्मा चुने गए। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं केंद्रीय पर्यवेक्षक शाम जाजू की देखरेख में कार्यकारी परिषद और नए जिला अध्यक्षों की बैठक में उप मुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह ने उनके नाम का अनुमोदन किया, जिसका अध्यक्ष जुगल किशोर शर्मा ने समर्थन किया।

विज्ञापन


इसके साथ ही सर्वसम्मति से उनके प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने की केंद्रीय पर्यवेक्षक ने घोषणा की। निर्वाचन के घंटे भर बाद ही उन्होंने पदभार संभाल लिया।

पार्टी मुख्यालय में आयोजित समारोह में नए प्रदेश अध्यक्ष ने विश्वास व्यक्त करने के लिए पार्टी नेताओं का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकता रहेगी कि केंद्र की मोदी सरकार और रियासत की गठबंधन सरकार के काम आम जनता तक पहुंचे। रियासत में  पीडीपी भाजपा गठबंधन सरकार को नौ महीने हो गए हैं लेकिन सरकार के कार्य जनता तक सही तरीके से नहीं पहुंचे।
विज्ञापन


सरकार और संगठन में समन्वय से इस कमी को पूरा किया जा सकता है। केंद्रीय राज्य मंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने नए प्रदेशाध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा केंद्र में भाजपा की सरकार है और रियासत में भी पीडीपी के साथ भाजपा सरकार में हैं। ऐसे में सरकार के कार्यों को जनता तक पहुंचाकर पार्टी लोगों के समर्थन का दायरा ओर बढ़ा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह ने कहा कि सरकार और पार्टी एक गाड़ी के दो पहिये हैं। पीडीपी भाजपा गठबंधन सरकार के अब तक काम में एक भी भ्रष्टाचार का मामला सामने नहीं आया है। सांसद एवं निवर्तमान प्रदेशाध्यक्ष जुगल किशोर शर्मा ने उम्मीद जताई कि वह पार्टी की आकांक्षाओं पर खरे उतरेंगे।

इस अवसर पर राज्य सभा सांसद शमशेर सिंह मन्हास, संगठनात्मक चुनाव प्रभारी चंद्र मोहन गुप्ता, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक खजूरिया, महासचिव संगठन अशोक कौल, परिवहन मंत्री अब्दुल गनी कोहली, शिक्षा राज्य मंत्री प्रिया सेठी, राज्य मंत्री सुनील शर्मा समेत पार्टी के विधायक, एमएलसी, नेता व कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

प्रदेशाध्यक्ष के चुनाव के साथ साथ जम्मू कश्मीर के संसदीय क्षेत्रों से राष्ट्रीय परिषद के लिए पांच नेताओं का चुनाव भी किया गया। जम्मू पुंछ संसदीय क्षेत्र से कश्मीरा सिंह, उधमपुर कठुआ संसदीय क्षेत्र से विजय शर्मा, श्रीनगर संसदीय क्षेत्र से फ्याज भट्ट, बारामूला संसदीय क्षेत्र से डी डी सिंह और लेह संसदीय क्षेत्र से सईदा लद्दाखी को भाजपा की राष्ट्रीय परिषद के लिए चुन लिया गया।

भाजपा पार्टी मुख्यालय में रहा जश्न का माहौल

sat sharma is new state president of BJP in jammu kashmir

रविवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय पंडित प्रेम नाथ डोगरा भवन कच्ची छावनी में जश्न का माहौल रहा। नए प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा की ताज पोशी की खुशी में नेताओं, कार्यकर्ताओं का जमावड़ा तो रहा ही।

फूलों के गुच्छ और पुष्पाहार के लिए नोटों के हार डालने का सिलसिला भी चला। जम्मू पूर्व के विधायक राजेश गुप्ता ने नए प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा को तलवार भेंट की।

पार्टी मुख्यालय में हलवा के अलावा मिठाई भी खूब बंटी। ढोल बजाकर भी खुशी को प्रकट किया गया। समारोह में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री चमन लाल गुप्ता भी मौजूद रहे।

भाजपा के महासचिव संगठन अशोक कौल ने इस अवसर पर बताया कि कश्मीर के दस जिलों में से पांच में नए जिला अध्यक्ष चुन लिए गए है।

उन्होंने कहा वहां 2200 पोलिंग बूथ के लिए भी चुनाव प्रक्रिया पूरी की गई है और इससे कश्मीर में भाजपा तेजी से अपना जनाधार बढ़ा रही है। भाजपा महासचिव मुनीश शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed