कश्मीर पर भारत को मनमानी नहीं करने देंगे: अजीज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर मुद्दे को लेकर बयानबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है। लगातार पाकिस्तान के शीर्ष नेता और अधिकारी भारत के खिलाफ जहर उगल रहे है। विदेश और राष्ट्रीय सुरक्षा मामलों में प्रधानमंत्री के सलाहकार सरताज अजीज ने कहा कि पाकिस्तान पड़ोसी राष्ट्र भारत को कश्मीर मुद्दा अपने तरीके से हल करने की इजाजत नहीं देगा।
पाकिस्तान के एक समाचारपत्र 'द नेशन' में छपी एक खबर के मुताबिक शनिवार को अजीज ने कहा कि 'भारत कश्मीर मसला अपने तरीके से हल करना चाहता है और पाकिस्तान उसे उसकी इस कोशिश को सफल नहीं होने देगा।'
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भारत की ओर से हो रही गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रहा है। अजीज ने कहा कि पाकिस्तान की अमन की इच्छा को उसकी कमजोरी मानने की गलती नहीं होनी चाहिए।
यूएन में कश्मीर मुद्दे को कई बार पाक उठा चुका है
प्रधानमंत्री के सलाहकार ने कहा कि पाकिस्तान कश्मीर में भारतीय सुरक्षाबलों द्वारा किए गए मानवाधिकारों के उल्लंघन पर रोशनी डालता आ रहा है। अजीज ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि पाकिस्तान की अमन की इच्छा को उसकी कमजोरी मानने की गलती नहीं होनी चाहिए।
कश्मीर मुद्दे पर दुनियाभर के देशों खासकर संयुक्त राष्ट्र का ध्यान अपनी ओर खींचने के लिए पाक कई बाक कश्मीर मद्दे पर यूएन को हस्तक्षेप करने लिए अपील कर चुका है। पाकिस्तान चाहता है कि भारत शासित कश्मीर में जनमत संग्रह कराया जाए जिससे कि यह पता चल सके कि वहां कि जनता क्या चाहती है।
'रेडियो पाकिस्तान' के मुताबिक, एलओसी के दोनों ओर और दुनियाभर के कश्मीरी 27 अक्टूबर को पूरी दुनिया तक यह संदेश पहुंचाने के लिए काला दिवस मनाएंगे कि भारत ने उनकी इच्छा के विरुद्ध जम्मू एवं कश्मीर पर कब्जा कर रखा है।