फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Sanjeev Verma will be the Chief Electoral Officer of Jammu and Kashmir

Jammu : संजीव वर्मा होंगे जम्मू-कश्मीर के मुख्य निर्वाचन अधिकारी, नियुक्ति का आदेश जारी

Sat, 31 May 2025 01:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 31 May 2025 01:52 AM IST
सार

उनकी नियुक्ति का आदेश शुक्रवार को जारी हुआ। मुख्य निर्वाचन अधिकारी का पद अभी तक पीके पोले संभाल रहे थे। बीती 20 मई को उनका तबादला हो गया था। नए सीईओ की नियुक्ति के इंतजार में पोले को कार्यमुक्त नहीं किया गया था।

विज्ञापन
Sanjeev Verma will be the Chief Electoral Officer of Jammu and Kashmir
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : बसित जरगर

विस्तार

वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी संजीव वर्मा जम्मू-कश्मीर के मुख्य निर्वाचन अधिकारी होंगे। उनकी नियुक्ति का आदेश शुक्रवार को जारी हुआ। मुख्य निर्वाचन अधिकारी का पद अभी तक पीके पोले संभाल रहे थे। बीती 20 मई को उनका तबादला हो गया था। नए सीईओ की नियुक्ति के इंतजार में पोले को कार्यमुक्त नहीं किया गया था।

विज्ञापन


वर्तमान में आयुक्त सचिव समाज कल्याण संजीव वर्मा जम्मू-कश्मीर कैडर के वर्ष 2001 के बैच प्रशासनिक अधिकारी हैं। इससे पहले वे जम्मू-कश्मीर के मंडलायुक्त रह चुके हैं। साथ ही जीएडी सचिव जैसी अहम जिम्मेदारी भी निभाई है। उनकी प्रशासनिक प्रबंधन क्षमता व विस्तृत अनुभव को देखते हुए उन्हें मुख्य निर्वाचन अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। अप्रैल 1974 में जन्मे संजीव वर्मा ने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक करने के बाद मार्केटिंग में एमबीए किया।
विज्ञापन


बता दें कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी की तैनाती चुनाव आयोग शासकीय सिफारिश पर करता है। उपराज्यपाल इस नियुक्ति को मंजूरी देते हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी की तैनाती के लिए प्रदेश के सचिव आयुक्त के अलावा हाल ही में दिल्ली से जम्मू-कश्मीर आ रहे वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के नाम पर विचार किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल उपचुनाव कराना होगा
नए मुख्य निर्वाचन अधिकारी के सामने सबसे बड़ी चुनौती प्रदेश में विधानसभा चुनाव आयोजित करवाने की रहेगी। प्रदेश में बीते छह महीने से बडगाम और नगरोटा की सीटें खाली हैं। इन सीटों पर उपचुनाव की तारीख फिलहाल तय नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed