Jammu: संजीव कुमार बने जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट के कार्यकारी चीफ जस्टिस, SC के जज बने अरुण पल्ली की लेंगे जगह
जस्टिस संजीव कुमार को जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट का कार्यकारी चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मंजूरी के बाद केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्रालय के संयुक्त सचिव जगन्नाथ श्रीवासन ने सोमवार को इस संबंध में आदेश जारी किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जस्टिस संजीव कुमार को जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट का कार्यकारी चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मंजूरी के बाद केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्रालय के संयुक्त सचिव जगन्नाथ श्रीवासन ने सोमवार को इस संबंध में आदेश जारी किया। जस्टिस संजीव कुमार, चीफ जस्टिस अरुण पल्ली की जगह लेंगे, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट में जज नियुक्त किया गया है। जस्टिस कुमार ने छह जून, 2017 को जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट के परमानेंट जज के तौर पर शपथ ली थी। बीते साल भी चीफ जस्टिस के रूप में अरुण पल्ली की नियुक्ति से पहले उन्होंने कार्यकारी चीफ जस्टिस की भूमिका निभाई थी।
वित्तीय और पेशेवर अनुभव
जस्टिस कुमार ने 1990 के दशक में जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट श्रीनगर विंग में दो बार सरकारी वकील के तौर पर काम किया। वे दो साल से अधिक समय तक एडवोकेट जनरल के पैनल में वकील रहे। 2006-2012 के बीच लगभग छह साल तक वे जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड के स्टैंडिंग काउंसिल भी रहे। हाईकोर्ट में उनकी प्रैक्टिस के दौरान उनके नाम 200 से अधिक रिपोर्टेड जजमेंट हैं। इनमें तोशखाना केस, विधानसभा भंग करने का मामला और पदोन्नति में आरक्षण जैसे प्रमुख मामले शामिल हैं।
व्यक्तिगत विवरण और शिक्षा
जन्म: 8 अप्रैल, 1966, प्रेहता नगरोटा गांव, कठुआ जिला
शिक्षा: बीएससी, 1985, सरकारी डिग्री कॉलेज, कठुआ
प्रोफेशनल शिक्षा: एलएलबी, 1988, जम्मू विश्वविद्यालय
बार काउंसिल रजिस्ट्रेशन: 1989