{"_id":"6920cd98c0c537df7b07b2b4","slug":"samba-news-people-demand-samba-news-c-398-1-pmd1001-367-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: घरों और दुकानों में घुस रहा नाले का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: घरों और दुकानों में घुस रहा नाले का पानी
Sat, 22 Nov 2025 02:07 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Sat, 22 Nov 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
द डु ई गांव के लोग नाले में क्रिएट और पुली ठीक करने की मांग करते हुए स्रोत संवाद
लोगों ने प्रशासन और एलजी मनोज सिन्हा से समाधान की मांग की
पुली निर्माण को बताया- समस्या का कारण
सांबा/पुरमंडल। दडुई गांव के लोगों ने बरसात के दौरान नाले से होने वाले लगातार नुकसान को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के 30 घरों के बीच से गुजरने वाला नाला हर बारिश के मौसम में उफान पर आने से नाले का पानी दुकानों और घरों में घुस जाता है। इससे लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है।
ग्रामीणों के अनुसार लोक निर्माण विभाग की ओर से नाले पर पुली का निर्माण कार्य किया गया है। मगर यह पुली पर्याप्त चौड़ी नहीं होने के कारण ज्यादा बारिश होने पर नाले का पानी रुक जाता है। पानी के प्रवाह में बाधा आने से आसपास के घरों और दुकानों में पानी भर जाता है जिससे परिवारों को हर साल भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
जगदेव राज, देस राज और अन्य ने बताया कि उन्होंने इस समस्या से प्रशासनिक और राजनीतिक दोनों ही स्तरों पर कई बार अवगत करवाया लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। हाल ही में हुई बारिश में भी पानी घरों और दुकानों में घुस गया। मजबूरी में दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने दुकानों के आगे अस्थायी दीवारें बनाकर आत्मरक्षा का उपाय अपनाया है। ग्रामीणों ने एलजी मनोज सिन्हा और जिला प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इस समस्या का स्थायी समाधान किया जाए।