फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   samba news, court decision

Jammu News: शराब तस्करी मामले में आरोपी को दो हजार रुपये जुर्माना और एक दिन की सजा

Sat, 22 Nov 2025 02:08 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Sat, 22 Nov 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
samba news, court decision
सांबा। अतिरिक्त विशेष मोबाइल मजिस्ट्रेट सांबा की अदालत ने शराब तस्करी से जुड़े एक मामले में आरोपी को दोषी करार देते हुए दो हजार रुपये जुर्माना और अदालत के सुनवाई तक की साधारण कैद की सजा सुनाई है। घटना से जुड़ा यह मामला सांबा थाने में एक्साइज एक्ट के तहत दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


मामले की सुनवाई के दौरान आरोपी राम सिंह निवासी सनूरा अदालत में हाजिर हुआ। उसके अधिवक्ता ने आवेदन दायर कर बताया कि राम सिंह अपना अपराध स्वीकार कर कोर्ट में बयान देना चाहता है। कोर्ट ने पाया कि आरोपी का कबूलनामा उसकी स्वेच्छा से है। इसके बाद आरोप पढ़कर सुनाए गए और उसने अपना अपराध स्वीकार किया। इसी आधार पर अदालत ने उसे एक दिन की साधारण कैद (अदालत की कार्रवाई तक) और 2,000 रुपये जुर्माना की सजा सुनाई। आरोपी ने मौके पर ही जुर्माना भी जमा कर दिया। अदालत ने आदेश में कहा कि मामले में जब्त वाहन या दस्तावेज यदि किसी सुपुर्दनामा पर छोड़े गए हैं तो अपील अवधि समाप्त होने के बाद उन्हें मालिकाना हक में बहाल मान लिया जाएगा। इसके साथ ही मामला निपटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed