फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   samba, health centre problem

Jammu News: स्वास्थ्य केंद्र बैनगलाड़ बीमार, पंचायत घर में ले रहा सांसें

Fri, 16 May 2025 02:44 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Fri, 16 May 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
samba, health centre problem
फंड के अभाव में इमारत की नहीं हो पाई मरम्मत, लोगों को नहीं मिल ही स्वास्थ्य सुविधाएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिले के सीमावर्ती गांव बैनगलाड का स्वास्थ्य केंद्र कई महीनों से पंचायत घर में चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य केंद्र की इमारत जर्जर हो चुकी है। फंड्स के अभाव में इमारत की मरम्मत नहीं हो पाई है। इस कारण लोगों को पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं।
स्थानीय निवासी संजय कुमार, जिंसी राम, देसराज व दर्शनलाल ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बैनगलाड़ की इमारत कई वर्षों से बदहाल है। छत और दीवारें जगह जगह से क्षतिग्रस्त होने से गिरने लगी थीं। रोगियों और स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा को देखते हुए स्वास्थ्य केंद्र को स्थानीय पंचायत घर में स्थानांतरित किया गया।
विज्ञापन

कई महीने बाद भी स्वास्थ्य केंद्र की इमारत का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है। उपचार के लिए आने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की इमारत का निर्माण कार्य जल्द पूरा करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
समस्या ध्यान में है। इमारत की मरम्मत के लिए फंड्स जारी करने के लिए विभाग को पत्र लिखा है। मंजूरी मिलते ही काम शुरू कर दिया जाएगा।
-ऋचा, बीएमओ, सांबा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed