{"_id":"660352c9a2ae483596067747","slug":"samba-election-security-checking-samba-news-c-289-1-sjam1009-102151-2024-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: लोकसभा चुनाव के लिए प्रशासन सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: लोकसभा चुनाव के लिए प्रशासन सतर्क
Wed, 27 Mar 2024 04:27 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Wed, 27 Mar 2024 04:27 AM IST
विज्ञापन
हाईवे सहित ग्रामीण इलाकों में नाके लगा कर जांचे जा रहे वाहन
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण करवाने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। इसके लिए जहां सुरक्षा व्यवस्था को मजबूूत किया गया है वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में भी नाके लगा कर वाहनों की जांच की जा रही है। मंगलवार को सीमावर्ती कस्बा राजपुरा में नायब तहसीलदार संसार सिंह की देखरेख में पुलिस ने नाका लगा कर वाहनों की जांच की।
उनके अनुसार यह सख्ती डीसी के निर्देश पर हो रही है। गौरतलब रहे कि गत दिनों कठुआ व अन्य क्षेत्रों में वाहनों से नकदी बरामद होने व एक व्यक्ति से एक पिस्टल मिलने के बाद सख्ती बढ़ा दी गई है। अब ऐसे लोगों पर नजर रखी जा रही है, जो अपराधों में शामिल रहे हैं। अन्य राज्यों से आने-जाने वाले वाहनों की भी जांच की जा रही है।