{"_id":"653ec013b89cc3de72030aba","slug":"samba-culture-biradari-samba-news-c-289-1-sjam1009-983-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बाबा महल देव स्थान में उमड़ा आस्था का सैलाब, दर्शन कर प्राप्त किया आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बाबा महल देव स्थान में उमड़ा आस्था का सैलाब, दर्शन कर प्राप्त किया आशीर्वाद
Mon, 30 Oct 2023 01:56 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Mon, 30 Oct 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संब्याल बिरादरी की ओर से सनैरकी में हुआ धार्मिक कार्यक्रम
कुलदेव की मूर्ति प्रतिष्ठापित कर सुख-समृद्धि की कामना की
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। कस्बे के सनैरकी स्थित बाबा महल देव स्थान में रविवार को भक्तों का तांता लगा रहा। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। धार्मिक कार्यक्रम के दौरान संब्याल बिरादरी की ओर से देव स्थान में बाबा महल देव की मूर्ति प्रतिष्ठापित की गई। इस मौके पर सुख-समृद्धि की कामना भी की गई।
संब्याल बिरादरी की ओर से हुए कार्यक्रम के लिए बिरादरी के लोगों का अलसुबह से ही पहुंचना शुरू हो गया था। इसके बाद विधि विधान से कुल देव की मूर्ति प्रतिष्ठापित की गई। साथ ही 19 नवंबर को होने वाली मेल की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। बिरादरी के प्रधान राकेश सिंह ने बताया सुबह दस बजे हवन किया, जिसके बाद मूर्ति प्रतिष्ठापित हुई। बाद में विशाल भंडारा भी लगाया गया। प्रधान के अनुसार 699 वर्ष पूर्व बाबा मलह देव लखनपुर से सांबा पहुंचे थे। उनकी ओर से ही संब्याल बिरादरी की स्थापना की गई थी।