{"_id":"64faf5a880060da97e0203a3","slug":"samba-case-registered-against-three-for-raping-a-minor-in-ramgarh-case-registered-under-pocso-act-2023-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Samba: रामगढ़ में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में तीन पर केस, पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Samba: रामगढ़ में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में तीन पर केस, पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
Fri, 08 Sep 2023 03:51 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, रामगढ़ (सांबा)
अमर उजाला नेटवर्क, रामगढ़ (सांबा)
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Fri, 08 Sep 2023 03:51 PM IST
सार
रामगढ़ के अंतर्गत एक गांव में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर तीन युवकों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Agency (File Photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू संभाग के जिला सांबा के पुलिस थाना रामगढ़ के अंतर्गत एक गांव में बुधवार रात को नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर तीन युवकों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
आरोपियों की पहचान करणदीप सिंह, पंकज कुमार और सुरेश कुमार के रूप में हुई है। शिकायत में बताया गया कि रात को नाबालिग दादी के पास सोई हुई थी। इस दौरान तीनों युवकों ने स्प्रे कर उसका अपहरण कर लिया और एक सरकारी स्कूल की इमारत में ले जा कर वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
परिजनों ने कमरे में उसे न पा कर तलाश की और उसे घर ले आए। सुबह रामगढ़ पुलिस थाने में शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। एसएसपी सुरेंद्र चौधरी ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन