फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   rti

कोरोना काल में आरटीआई के 93 फीसदी मामले निपटाए

विज्ञापन
rti
्रजम्मू। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि पिछले साल की तुलना में कोरोना काल के पिछले छह माह में देश में आरटीआई (सूचना का अधिकार) के ज्यादा मामले निपटाए गए। 12 अक्तूबर 2005 को लागू हुए आरटीआई अधिनियम के 15 वर्ष पूरे होने पर डॉ. सिंह ने कहा कि 2019-20 के आखिरी वित्तीय वर्ष में मार्च से सितंबर के बीच 76.49 फीसदी आरटीआई के मामलों का निस्तारण किया गया, जबकि वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान मार्च से सितंबर तक की अवधि में यह दर बढ़कर 93.98 फीसदी हो गई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष इसी अवधि के दौरान कुल 11716 पंजीकृत मामलों में से 8962 मामलों का निपटारा किया गया था, जबकि इस साल कुल 8283 मामलों में से 8015 मामलों का निपटारा किया गया है। कोविड चुनौतियों के बीच केंद्रीय सूचना आयोग ने बेहतर काम किया। इसमें ई-ऑफिस के व्यापक उपयोग और आयोग में सुनवाई की सुविधा के लिए तकनीकी उपकरणों का नवीनतम उपयोग किया गया। आरटीआई अधिनियम ने आम जनता के लिए पारदर्शिता और सूचना की उपलब्धता को बढ़ाया। महामारी के दौरान मामलों के निपटान के साथ आगे बढ़ने में आयोग की सहायता के लिए आरटीआई कार्यकर्ताओं व अन्य हितधारकों के साथ वीडियों बैठकें की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed