फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   RSS Pracharak Meeting to happen in jammu

जम्मू में होगी आरएसएस की अखिल भारतीय प्रचारक बैठक, मोहन भागवत भी होंगे शामिल

Thu, 04 May 2017 03:44 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी Updated Thu, 04 May 2017 03:44 PM IST
विज्ञापन
RSS Pracharak Meeting to happen in jammu
मोहन भागवत - फोटो : फाइल फोटो

रियासत के इतिहास में पहली बार आरएसएस की अखिल भारतीय प्रचारक बैठक जुलाई में जम्मू में होगी। बैठक में संघ प्रमुख डा. मोहन भागवत समेत संघ का शीर्ष नेतृत्व हिस्सा लेगा। संघ सूत्रों के अनुसार पहली बार जम्मू में होने जा रही आरएसएस की अखिल भारतीय प्रचारक बैठक की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

विज्ञापन


इस बारे में सरकार को भी सूचित कर दिया गया है ताकि सुरक्षा के ठोस बंदोबस्त किए जा सकें। बैठक 15 से 21 जुलाई तक होना प्रस्तावित है। इसमें संघ के करीब 200 प्रचारक देश के विभिन्न हिस्सों से भाग लेने पहुंचेंगे। इस दौरान राष्ट्र के समक्ष चुनौतियों पर मंथन और रियासत के हालात पर चर्चा होगी।
विज्ञापन


संघ से जुड़े मसलों पर विस्तार से चर्चा के बाद कई प्रस्ताव भी पारित किए जाएंगे। बैठक के लिए संघ की प्रदेश इकाई में तैयारियों व बैठकों का सिलसिला शुरू हो चुका है। बैठक के स्थल के चयन के लिए भी बैठकें हो रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed