कश्मीर में शिक्षण संस्थानों में अलगाववादियों की पैठ पर संघ गंभीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकियों द्वारा एनआईटी की बेबसाइट तीन बार हैक किए जाने में भी संघ ने अलगाववादियों की साजिश को महसूस किया है। सेना और सुरक्षा बलों पर स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा पत्थरबाजी को भी कश्मीर में शैक्षणिक माहौल बिगाड़ने की बड़ी साजिश का हिस्सा माना गया है।
संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी ने केंद्र और राज्य सरकार को इस मुद्दे पर सचेत किया है। जम्मू कश्मीर में बिगड़े माहौल के बीच संघ ने जम्मू में अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक और कार्यकारिणी की बैठक कर अलगाववादियों और आतंकियों को सख्त संदेश दिया है।
कश्मीरी अलगाववादियों पर सख्त कार्रवाई पर जोर
संघ से जुड़े सूत्रों के मुताबिक प्रांत प्रचारकों, क्षेत्रीय प्रचारकों और कार्यकारिणी की बैठक में विस्तार से चर्चा के बाद संघ ने कश्मीर में पाकिस्तान की साजिश के प्रति सरकार को अगाह है। संघ ने कश्मीर में अलगाववादियों द्वारा आजादी आंदोलन के नाम पर हिंसा को बढ़ावा और आतंकियों को महिमामंडित किए जाने को राष्ट्रद्रोही गतिविधि मानते हुए सख्त कार्रवाई पर जोर दिया है।
आतंकी बुरहान वानी की मौत के बाद घाटी में 35 स्कूलों को जलाए जाने और 40 को क्षतिग्रस्त करने की कार्रवाई को भी संघ गंभीर साजिश का हिस्सा मानता है। संघ की मान्यता है कि ऐसा कर अलगाववादी कश्मीरी बच्चों को किताबों से दूर कर उनके हाथों में बंदूक थमाने की साजिश रच रहे हैं।
संघ अलगाववादियों को मिल रही सरकारी सुविधाओं के भी खिलाफ है। संघ ने कुछ अलगाववादियों की सुरक्षा कम किए जाने को सराहते हुए केंद्र और राज्य सरकार को अलगाववादियों पर सख्त कार्रवाई की नसीहत दी है।
बहावी आतंक पर अकुंश लगाने पर जोर
आतंक की अर्थव्यवस्था पर चोट जरूरी
संघ ने अलगाववादियों को आतंक फैलाने के लिए पाकिस्तान से हो रही फंडिंग पर सख्त कार्रवाई की जरूरत महसूस की है। इस बाबत एनआईए द्वारा की जा रही कार्रवाई का संघ ने स्वागत किया है। संघ की कार्यकारिणी ने माना है कि आतंक के खात्मे के लिए उसकी अर्थव्यवस्था पर गहरी चोट जरूरी है।