{"_id":"6152f5438ebc3e0997371558","slug":"rss-chief-mohan-bhagwat-will-be-in-jammu-from-september-30-to-october-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: मोहन भागवत के दौरे से पहले संघ पदाधिकारियों ने डाला डेरा, जनरल जोरावर सिंह सभागार में होगा कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: मोहन भागवत के दौरे से पहले संघ पदाधिकारियों ने डाला डेरा, जनरल जोरावर सिंह सभागार में होगा कार्यक्रम
Tue, 28 Sep 2021 04:28 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 28 Sep 2021 04:28 PM IST
सार
भागवत के दौरे को सफल बनाने के लिए संघ के कई राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने जम्मू में डेरा डाल लिया है। उत्तर क्षेत्र प्रचार प्रमुख अनिल भी जम्मू पहुंच चुके हैं। तीस सितंबर को संघ प्रमुख जम्मू पहुंचकर 1953 में हुए प्रजा परिषद के आंदोलन में शामिल रहे लोगों से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
मोहन भागवत
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर संघ चालक मोहन भागवत तीस सितंबर से तीन अक्तूबर तक जम्मू में रहेंगे। इस दौरान उनका एकमात्र सार्वजनिक कार्यक्रम दो अक्तूबर को जनरल जोरावर सिंह सभागार में होगा। उनके अन्य कार्यक्रम ज्यादातर संघ के प्रदेश मुख्यालय केशव भवन में ही होंगे।
विज्ञापन
संघ सूत्रों के अनुसार भागवत के दौरे को सफल बनाने के लिए संघ के कई राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने जम्मू में डेरा डाल लिया है। उत्तर क्षेत्र प्रचार प्रमुख अनिल भी जम्मू पहुंच चुके हैं। तीस सितंबर को संघ प्रमुख जम्मू पहुंचकर 1953 में हुए प्रजा परिषद के आंदोलन में शामिल रहे लोगों से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- बेनकाब हुआ पाकिस्तान: आतंकी बोला- सेना देती थी प्रशिक्षण, वो कहते थे इस्लाम खतरे में है और...
विज्ञापन
एक अक्तूबर को वह प्रचारकों से बैठक करेंगे। तीन अक्तूबर को वर्चुअल माध्यम से संघ प्रमुख प्रदेश के स्वयं सेवकों को संबोधित करेंगे। दो अक्तूबर को जनरल जोरावर सिंह सभागार में समाज के विभिन्न वर्गों के आमंत्रित 700 प्रमुख नागरिकों को संघ प्रमुख संबोधित करेंगे। अनुच्छेद 370 और 35ए की समाप्ति के बाद पहली बार प्रदेश का दौरा कर रहे संघ प्रमुख 370 के हटने के बाद प्रदेश में आए सकारात्मक बदलाव की समीक्षा भी करेंगे।