{"_id":"692ca411c7521948260580ca","slug":"rspura-news-samotra-biradari-samba-news-c-312-1-sjam1007-103167-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: समोत्रा वंश की वार्षिक मेल मनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: समोत्रा वंश की वार्षिक मेल मनाई
Mon, 01 Dec 2025 01:37 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Mon, 01 Dec 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
आरएस पुरा समोत्रा वंश की वार्षिक मेल में मुहंचे नवविहिवता नमन करते हुएस्रोता संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएस पुरा। गांव शाम का स्थित जय बाबा नार सिंह जय राजा मंडलीक और जय बाबा कालीवीर के देवस्थान पर रविवार को वार्षिक मेल मनाई गई। देवस्थान पर सुबह हवन-यज्ञ के बाद कन्या पूजन और विशेष पूजा-अर्चना के बाद भंडारे की शुरुआत की गई।
जम्मू-कश्मीर के साथ-साथ पड़ोसी राज्य पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, दिल्ली, राजस्थान व जम्मू-कश्मीर के कई जिलों से भी बिरादरी के लोगों ने गांव शामका स्थित समोत्रा वंश के कुल देवस्थान पर परिवार सहित पहुंचकर हाजिरी लगाई और आशीर्वाद लिया। देवस्थान पर पहुंचे बिरादरी के परिजन के लिए गठित कमेटी की तरफ से बेहतर प्रबंध किए गए थे। इतना ही नहीं बाहरी राज्यों से आने वाले बिरादरी के लोगों के रहने तथा भोजन की व्यवस्था भी की गई थी। इस मौके पर समोत्रा वंश बिरादरी के प्रधान सुशील कुमार समोत्रा, प्रबंधन समिति के प्रधान बचन लाल समोत्रा, जसवीर सिंह, सेवादार रमेश लाल, भगवान दास, सुरेंद्र कुमार समोत्रा, कैप्टन दर्शन लाल, बलकार सिंह समोत्रा व विक्की समोत्रा ने बताया कि समोत्रा वंश की वार्षिक मेल हर वर्ष श्रद्धापूर्वक तरीके के साथ मनाई जाती है। इसमें जम्मू-कश्मीर के साथ-साथ अन्य राज्यों से भी बिरादरी के सदस्य परिवार सहित पहुंचते हैं। बिरादरी के साथ-साथ देश और विश्व कल्याण की प्रार्थना करते हैं। उन्होंने बताया कि देवस्थान के प्रति श्रद्धालुओं में लगातार आस्था बढ़ती जा रही है। यही कारण है कि हर वर्ष श्रद्धालुओं की बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने बताया कि अन्य बिरादरियों के लोग भी जहां पर पहुंचते हैं। उन्होंने बताया कि सच्चे मन से कुलदेव के स्थान पर मन्नत मांगने पर बाबा अपनी कृपा बनाए रखते हैं। यहां पहुंचे नवविवाहित जोड़े कुलदेव के स्थान पर परिवार सहित पहुंचे नमन करने के साथ मन्नतें पूर्ण होने पर बैंड बाजा लेकर आते हैं। इस मौके पर कमेटी के सदस्यों ने प्रशासन का आभार जताया जिन्होंने सुरक्षा के बेहतर प्रबंध किए थे।