{"_id":"65397e5a22c61f9b3b0b4dd0","slug":"rspura-college-student-education-rspura-news-c-312-1-sjam1007-385-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: गुरसिमर के निबंध में दिखा विकास, लक्ष्मी ने रंगों से कराया एहसास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: गुरसिमर के निबंध में दिखा विकास, लक्ष्मी ने रंगों से कराया एहसास
Thu, 26 Oct 2023 02:15 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Thu, 26 Oct 2023 02:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिग्री कॉलेज में हुई निबंध लेखन और चित्रकला प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। डिग्री कॉलेज आरएस पुरा में निबंध लेखन और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन प्राचार्य डॉ. रजनी भगत के संरक्षण में हुआ। प्रतियोगिता का विषय विकास था। निबंध लेखन में सेमेस्टर तीन की गुरसिमर कौर और चित्रकला में सेमेस्टर पांच की लक्ष्मी नारायण ने बाजी मारी।
छात्रों ने निबंध लेखन और पेंटिंग के माध्यम से राज्य में हुए परिवर्तन और विकास पर विचार व्यक्त किए। साथ ही विकास पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। निबंध लेखन में सेमेस्टर तीन की गुरसिमर कौर ने पहला, सेमेस्टर एक के हर्षदीप सिंह ने दूसरा और सेमेस्टर पांच के परमजीत ने तीसरा स्थान हासिल किया। पेंटिंग में सेमेस्टर पांच की लक्ष्मी नारायण ने पहला, सेमेस्टर पांच की समिता शर्मा ने दूसरा और सेमेस्टर पांच की ही आरती ने तीसरा स्थान हासिल किया। सेमेस्टर तीन की छात्रा गुरसिमर कौर और सेमेस्टर पांच के लक्ष्मी नारायण जिला स्तरीय स्टेज दो प्रतियोगिता में कॉलेज का प्रतिनिधित्व करेंगी। प्राचार्या डॉ. रजनी भगत ने विजेताओं को प्रमाण पत्र वितरित किए। इस मौके पर डॉ. नीना गुप्ता रोहमेत्रा, डॉ. अनुराधा और डॉ. बलविंदर कौर मौजूद रहीं।