फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   road

मधेरा बंसी मोड़ तक मार्ग नहीं बनने से लोगों में रोष

विज्ञापन
road
घगवाल। तहसील घगवाल के अधीन आते मधेरा से बंसी मोड़ तक मार्ग नहीं बनने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं, जिन पर वाहन चलाना खतरे से खाली नहीं है। लोगों की मांग के बाद भी प्रशासन गंभीरता नहीं दिखा रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने कहा कि सरकार गांवों के मार्ग को शहरों से जोड़ने की व कच्चे रास्तों को पक्का करने की बहुत सी घोषणाएं करती है, जिन्हें अमली जामा पहनाने के लिए पीडब्ल्यूडी विफल साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि सड़कों की मरम्मत के लिए प्रति वर्ष लाखों रुपये का बजट विभागों में आता है। सड़कों की हालत को देखकर ऐसा लगता है यह बजट मात्र फाइलों में ही पूरा हो रहा है। सरकार का गड्ढा मुक्त सड़कों का अभियान दम तोड़ता हुआ नजर आ रहा है। स्थानीय निवासी पंच गुलशन, वैष्णो माथुर, दरबारी लाल शर्मा, सोनू आदि ने बताया सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण वाहन चालकों को दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। लोगों ने विभाग को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सड़क में गड्ढों को जल्द नहीं भरा गया तो ग्रामीण प्रदर्शन करने को मजबूर हों जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed