फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   road problem

Jammu News: बेलीचराना सड़क पर उड़ती धूल से परेशानी

विज्ञापन
road problem
शहर से दो किलोमीटर दूर बेलीचराना जानरे वाली सड़क। जो समय पर न बन पाने से पूरी तरह उखड़ चुकी है।
- गड्ढों में तब्दील हो चुकी है सड़क, आए दिन दोपहिया वाहन सवार गिरकर हो रहे चोटिल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहर में सड़कों की हालत बद से बदतर हो चुकी है। इन सड़कों पर गड्ढे विकास की रफ्तार को धीमा कर रहे हैं। शहर से व्यस्त मार्ग बिक्रम चौक से मात्र दो किलोमीटर की दूरी पर बेलीचराना सड़क की भी कुछ ऐसी ही हालत है। इस सड़क पर धूल, मिट्टी से राहगीरों, चालकों के साथ क्षेत्रवासी परेशान हैं। उनका कहना है कि चुनाव के समय वोट मांगने के लिए राजनेता आ जाते हैं लेकिन बुनियादी सुविधाओं में सड़क की जर्जर दशा पर किसी ने ध्यान नहीं दिया है।
बेलीचराना सड़क पर चौराहे से आगे जाने पर प्रोविजन स्टोर चला रहे संतोष कुमार ने गहरी सांस लेते हुए कहा कि सड़क पर चलना तक अब मुश्किल हो गया है। यहां मोड़ पर दिन रात कई स्कूटी चालक खासकर महिलाएं गिरकर चोटिल हो रही हैं। दिनभर धूल के गुबार उठ रहे हैं, जो सेहत को खराब कर रहे हैं। इस सड़क पर वाहनों का दबाव अधिक है मगर उसकी खस्ताहालत से आवाजाही में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

---------
जनप्रतिनिधियों ने नहीं ली सड़क की सुध
बेलीचराना की यह सड़क काफी महत्वपूर्ण है। यहां सेना के जवानों का हमेशा मूवमेंट होता रहता है। सड़क की हालत इतनी बदतर हो गई है कि उस पर पैदल चलना भी मुश्किल है। कई सालों से मरम्मत न होने से सड़क की हालत काफी खराब है। जब तक पूरी सड़क दोबारा नहीं बनती यहां दुर्घटनाएं होती रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-बिट्टू, स्थानीय दुकानदार
------

सड़क पर अतिक्रमण से भी निजात दिलाना जरूरी
- सड़क काफी चौड़ी होने के बाद भी यहां कई लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। इस पर भी प्रशासन को ध्यान देने की जरूरत है। सड़क के निर्माण को लेकर कई बार जनप्रतिनिधियों व विधायक ने आकर आश्वासन दिया, मगर कुछ नहीं हुआ है। यहां दिनभर वाहन धीमी गति से रेंगते रहते हैं।
---अनिल गुप्ता, रेस्टोरेंट संचालक

धूल के गुब्बार ने कर दिया बीमार
- सड़क में गड्ढे हो चुके हैं, वहीं दिनभर उड़ रही धूल के कारण लोग बीमार हो रहे हैं। क्षेत्रवासियों को सांस लेने में समस्या हो रही है जिस कारण मास्क लगाकर दुकान में काम करना पड़ता है। प्रशासन को सड़क की हालत को शीघ्र दुरुस्त बनाया जाना चाहिए।
-आतिफ, ऑटो मैकेनिक
---------

मास्क लगाकर बैठना मजबूरी, क्षेत्रवासी हो रहे परेशान
करीब तीन वर्ष से अधिक समय सड़क खराब है। सड़क की दुर्दशा के कारण लोगों को सांस की समस्या हो चुकी है। शहर से ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाली यह महत्वपूर्ण सड़क है, जिसे बनवाया जाना बेहद जरूरी है।

-अश्विनी शर्मा, दुकानदार

--------
70 लाख रुपये का बजट जारी हुआ-विधायक
स्थानीय विधायक विक्रम रंधावा ने कहा कि बेलीचराना सड़क को बनवाने के लिए 70 लाख रुपये का बजट जारी हुआ है। प्राथमिक चरण में पहले गड्ढे भरे जाने की योजना है। इसके लिए जल्द निविदा जारी की जाएगी। लोगों को अब अधिक दिनों तक परेशान नहीं होना पड़ेगा।

शहर से दो किलोमीटर दूर बेलीचराना जानरे वाली सड़क। जो समय पर न बन पाने से पूरी तरह उखड़ चुकी है।

शहर से दो किलोमीटर दूर बेलीचराना जानरे वाली सड़क। जो समय पर न बन पाने से पूरी तरह उखड़ चुकी है।

शहर से दो किलोमीटर दूर बेलीचराना जानरे वाली सड़क। जो समय पर न बन पाने से पूरी तरह उखड़ चुकी है।

शहर से दो किलोमीटर दूर बेलीचराना जानरे वाली सड़क। जो समय पर न बन पाने से पूरी तरह उखड़ चुकी है।

शहर से दो किलोमीटर दूर बेलीचराना जानरे वाली सड़क। जो समय पर न बन पाने से पूरी तरह उखड़ चुकी है।

शहर से दो किलोमीटर दूर बेलीचराना जानरे वाली सड़क। जो समय पर न बन पाने से पूरी तरह उखड़ चुकी है।

शहर से दो किलोमीटर दूर बेलीचराना जानरे वाली सड़क। जो समय पर न बन पाने से पूरी तरह उखड़ चुकी है।

शहर से दो किलोमीटर दूर बेलीचराना जानरे वाली सड़क। जो समय पर न बन पाने से पूरी तरह उखड़ चुकी है।

शहर से दो किलोमीटर दूर बेलीचराना जानरे वाली सड़क। जो समय पर न बन पाने से पूरी तरह उखड़ चुकी है।

शहर से दो किलोमीटर दूर बेलीचराना जानरे वाली सड़क। जो समय पर न बन पाने से पूरी तरह उखड़ चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed