{"_id":"5f5e707c8ebc3e57ba5572f2","slug":"road-jammu-news-jmu218621794","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत भलवाल के गांव कगंर जाने वाली सड़क जर्जर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत भलवाल के गांव कगंर जाने वाली सड़क जर्जर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्यौड़ियां। ब्लाक भलबाल की पंचायत भलवाल ब्राह्मणा के गांव कगंर के ग्रामीण इन दिनों बेहद मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार इन दिनों न गांव में पानी की आपूर्ति पर्याप्त आ रही है और न ही गांव की गलियों नालियों की दशा को सुधारा जा रहा है। गांव को जाने वाली एक किलोमीटर लंबी सड़क की हालत इतनी खस्ता है कि सड़क पर वाहन चलाना तो दूर की बात पैदल चलना मुश्किल है। इसके चलते स्थानीय लोगों को बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
पंचायत के पूूूर्व सरपंच राज कुमार ने बताया कि गांव कगंर में सभी लोग गरीब हैं। बेहद परेशानियों में जीवन व्यतीत कर रहे हैं। गांव जाने वाली सड़क की लंबाई लगभग एक किलोमीटर है। सड़क पर अर्से पहले आरएंडबी की तरफ से तारकोल बिछाई गई जो अब उखड़ गई है। कंकर और बजरी भी बाहर निकल गई है। इससे सड़क पर गड्ढे हो गए हैं। पैदल चलना और वाहन चलाना मुश्किल हो रहा है। गांव की बुजुर्ग महिला कृष्णा देवी ने बताया कि सड़क पर चलना हम बुजुर्गों के लिए मुश्किल हो गया है। एक अन्य बुजुर्ग ईशर दास ने बताया कि सड़क पर चलते-चलते कंकर पर पैर स्लिप होकर गिरने का डर बना रहता है। अन्य कई लोगों ने बताया कि हमारे गांव में सभी गरीब और भक्त बिरादरी के लोग हैं। इसके चलते हमें लग रहा है कि इसलिए हमारी सड़क की अनदेखी की जा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि हमारी इस समस्या से हमें जल्द छुटकारा दिलाया जाए।