{"_id":"e2535e985fcd3620bc7c0ef56c233fd5","slug":"road-debris-is-falling-on-school-building-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्जर स्कूल भवन पर गिर रहा सड़क का मलबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जर्जर स्कूल भवन पर गिर रहा सड़क का मलबा
ब्यूरो/अमर उजाला,बसोहली
Updated Mon, 12 Jan 2015 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैलो पिक्कड़ पंचायत में स्थित एक स्कूल पर सड़क का मलबा गिरने से स्कूल की इमारत में दरार आ गई है। इसके चलते अभिभावकों को हर समय बच्चों की चिंता सताती रहती है।
विज्ञापन
पहाड़ी और दूरदराज पंचायत सैलो-पिक्कड़ के प्राइमरी स्कूल की खस्ताहाल के चलते बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। स्कूल भवन की हालत अत्यंत जर्जर है, इसलिए अभिभावकों को बच्चों की सुरक्षा की चिंता सताती रहती है।
विज्ञापन
सरपंच जरनैल सिंह, गुड्डू सिंह, दीवान चंद, ठाकुर दास, कृष्णचंद आदि ने बताया कि स्कूल के ऊपर पहाड़ी पर सड़क का निर्माण किया जा रहा है। सड़क का मलबा स्कूल पर गिरने से उसकी दीवारों में दरारें आ गई हैं।
विज्ञापन
अभिभावकों को हर समय यह चिंता सताती रहती है कि कब कोई पत्थर उनको बच्चों को जख्मी कर जाए। सरपंच ने बताया कि एक तो शिक्षा विभाग ने स्कूल के लिए सिर्फ एक कमरा और बरामदा दिया है और वह भी बेहद जर्जर है।
विभाग बच्चों के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में स्कूल में 35 बच्चे पढ़ते हैं। आसपास और कोई विकल्प न मौजूद होने से बच्चों का भविष्य दांव पर लगा है।
वे हर दिन जीवन का खतरा मोल लेकर स्कूल में शिक्षा ग्रहण करने जा रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा है कि यदि शीघ्र स्कूल भवन की मरम्मत नहीं की गई या नई इमारत नहीं मुहैया करवाई गई, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।