फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   road damage in meeran sahib

Jammu News: दवलैड-कोटली चाढ़का सड़क खस्ताहाल, मरम्मत पर उठाए सवाल

Mon, 29 Apr 2024 04:54 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Mon, 29 Apr 2024 04:54 AM IST
विज्ञापन
road damage in meeran sahib
अरनिया, बिश्नाह, आरएस पुरा, मीरां साहिब व जम्मू को जोड़ने वाला अहम लिंक मार्ग
विज्ञापन

लोग बोले - पीडब्ल्यूडी ने सिवाए अनदेखी के कुछ नहीं किया
संवाद न्यूज एजेंसी
मीरां साहिब। दबलैड-कोटली चाढका सड़क मार्ग की जर्जर हालत पर ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी विभाग से मरम्मत करवाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि अरनिया, बिश्नाह, आरएस पुरा, मीरां साहिब व जम्मू को जोड़ने के लिए अहम लिंक मार्ग होने पर सड़क की हालत जर्जर बनी होने पर पीडब्ल्यूडी ने सिवाए अनदेखी के कुछ नहीं किया। इसके चलते ग्रामीणों में रोष है।
एक साल पहले दवलैड-कोटली चाढ़का सड़क मार्ग पर तारकोल डालकर पक्का किया गया था। सड़क कई स्थानों से टूटी होने पर पीडब्ल्यूडी विभाग की तरफ से कोई सुधार नहीं किया जा रहा। आए दिन मार्ग पर दुर्घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन

सुभाष दषगोत्रा, निवासी गांव कोटली मिया फत्ता
पिछले दिनों बारिश होने पर सड़क पर बने गड्ढों में पानी भरने पर वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मगर इसके बावजूद पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से सड़क मार्ग को ठीक नहीं करवाया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम कुंडल
पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से सड़कों का निर्माण करवाए जाने पर किनारों पर पानी की निकासी के लिए नालों का निर्माण नहीं करवाए जाने पर बारिश का पानी रुकने पर सड़क टूटने के बाद गड्ढे बन जाते हैं, जिससे आवाजाही के लिए वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
नीरज गुप्ता, कोटली चाढ़का
सड़क में गड्ढे बने होने पर शीघ्र आरबीएम डाले जाने के बाद तारकोल डाली जाएगी। ताकि लोगों को आने जाने में परेशानी से राहत मिल सके।
सुनील टगोत्रा, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed