फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   road cycling championship

Jammu News: राष्ट्रीय रोड साइक्लिंग चैंपियनशिप के लिए टीम की हुई स्क्रीनिंग

विज्ञापन
road cycling championship
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। जम्मू-कश्मीर साइक्लिंग एसोसिएशन ने 28वीं राष्ट्रीय रोड साइक्लिंग चैंपियनशिप में भाग लेने वाली सीनियर, जूनियर और सब जूनियर साइक्लिंग टीम की स्क्रीनिंग शुक्रवार को एमए स्टेडियम में की। चैंपियनशिप कर्नाटक के विजयपुर में 9 से 12 जनवरी को होगी। चयनित खिलाड़ियों में अंडर-14 लड़कों में इखलाक हुसैन, हसीब जान, अजान अली, सब जूनियर वर्ग में जहांगीर, साहिल मंजूर, जुल्फिकार गजनफर, माणिक मगोत्रा, रेयान मंजूर, जूनियर वर्ग में अदनान, परवेज अहमद, अंडर-23 में आदिल अल्ताफ, मोहमिस इस्माइल, माशूक मकबूल, सीनियर वर्ग में वहीद अहमद शामिल हैं। लड़कियों के सब जूनियर वर्ग में यमुना, फराह, जूनियर वर्ग में सोहिलहा, सीनियर में महक मुश्ताक, हुमायरा खुर्शीद हैं। इस मौके पर मंडल खेल अधिकारी बलजिंदर सिंह, सचिव एथलेटिक्स एसोसिएशन शरद चंदर, सचिव साइक्लिंग एसोसिएशन एसएस गिल, डॉ. विकेश कुमार, गुरप्रीत, राहुल और जोगिंदर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed