फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   road block

रामबन में गिरी पस्सियां, चार घंटे बंद रहा राष्ट्रीय राजमार्ग

विज्ञापन
road block
उधमपुर/रामबन। रामबन के नाचलाना इलाके में पस्सियां गिरने पर वीरवार को करीब चार घंटे तक राष्ट्रीय राजमार्ग बंद रहा। इस दौरान रामबन के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी रही। सुबह 10 बजे राजमार्ग खुलने पर वाहन चालकों व यात्रियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सुबह करीब छह बजे रामसू व बनिहाल के बीच नाचलाना इलाके में अचानक पस्सियां गिरी, और राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया। इसके बाद राजमार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। जानकारी मिलने के बाद फोरलेन राजमार्ग का निर्माण कर रही कंपनी की मशीनरी ने राजमार्ग को खोलने का काम शुरू कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर उधमपुर में भी यात्री वाहनों के घाटी की तरफ जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया।
विज्ञापन

रोके जाने के बाद यात्री परेशान होने लगे, और वाहनों से बाहर निकल कर राजमार्ग के खुलने का इंतजार करने लगे। सुबह करीब 10 बजे राजमार्ग को खोलने में कामयाबी मिल गई। राजमार्ग के खुलने पर सबसे पहले पुलिस ने नाचलाना इलाके में दोनों तरफ रोके गए वाहनों को जम्मू और श्रीनगर की तरफ जाने की अनुमति दी। इसके बाद उधमपुर में रोके गए वाहनों को भी घाटी की तरफ जाने की अनुमति दे दी गई। वहीं, बड़े वाहनों को दोपहर के बाद श्रीनगर से जम्मू की तरफ रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed