फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Road accident on Doda Kishtwar National Highway in Jammu and Kashmir

जम्मू-कश्मीर: मेटाडोर नदी में गिरने से छह की मौत, चार घायल, तीन को एयरलिफ्ट कर पहुंचाया गया जीएमसी

Tue, 13 Apr 2021 12:01 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डोडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डोडा Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 13 Apr 2021 12:01 AM IST
सार

डोडा जिले में दोपहर करीब 1:45 बजे एक बस हादसे का शिकार हो गई। जिसमें पलक झपकते ही पांच यात्री काल के गाल में समा गए। चीख पुकार के बीच दर्दनाक मंजर देख लोग सिहर उठे। घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युद्धस्तर पर बचाव कार्य चल रहा है।

विज्ञापन
Road accident on Doda Kishtwar National Highway in Jammu and Kashmir
इसी मार्ग पर हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मच्छीपाल इलाके में एक मेटाडोर के नदी में गिरने से छह लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को सेना, पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से जीएमसी डोडा पहुंचाया गया है। तीन की हालत गंभीर होने पर वायुसेना के हेलिकॉप्टर से एयरलिफ्ट कर राजकीय मेडिकल कालेज (जीएमसी) जम्मू लाया गया है।

विज्ञापन


ठाठरी-गंदोह संपर्क मार्ग पर ठाठरी से चिल्ली की ओर जा रही मेटाडोर (जेके 06ए-6733) काहरा मच्छीपाल इलाके में सोमवार दोपहर को अनियंत्रित हो कर दुनदी नदी में जा गिरी। हाइसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर स्थानीय लोगों, अबाबील संस्था के सदस्यों, पुलिस, सेना और एसएसबी के जवानों ने राहत एवं बचाव अभियान चलाया। गंभीर रूप से घायल पांच घायलों को ठाठरी अस्पताल पहुंचाया गया। वहां एक घायल की मौत हो गई। वहीं, प्राथमिक उपचार के बाद चार घायलों को जीएमसी डोडा रेफर किया गया। इसके बाद तीन की हालत गंभीर होने पर वायुसेना के हेलिकॉप्टर से एयरलिफ्ट कर जीएमसी जम्मू ले जाया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



मृतकों की पहचान यासिर हुसैन (26), शुक्र दिन (60) निवासी टाटा काहरा, काली बेगम (50) निवासी पिया, अंजू देवी (28) निवासी चिराला, सुदेशा देवी (40)निवासी सुहानड़ा, शिवा (40) और प्रेम चंद (60) निवासी बाजा चिराला के रूप में हुई है। वहीं, घायलों में काली बेगम (40) निवासी नागिनी, तनवीर हुसैन (28) निवासी चिल्ली मल्हाथ, अब्दुल लतीफ (35) निवासी चिल्ली और गुलाम मोहम्मद (60) पुत्र फतेह मोहम्मद निवासी बड़ोली शामिल हैं। इनमें गंभीर रूप से घायल अब्दुल लतीफ, गुलाम मोहम्मद और काली बेगम को सेना के चॉपर से जम्मू भेजा गया है। जबकि तनवीर अहमद का इलाज जीएमसी डोडा में चल रहा है।  केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने दुर्घटना पर दुख जताते हुए प्रशासन से घायलों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने को कहा।

हादसों का पता लगाने को उपराज्यपाल ने गठित की है कमेटी
कुछ समय पहले डोडा में बढ़ रहे सड़क हादसों को देखते हुए जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल ने एक कमेटी गठित कर हादसों की बढ़ती संख्या के कारणों का पता लगाने को कहा था, लेकिन अभी तक इसमें कोई कामयाबी नहीं मिल सकी। जबकि डोडा में लगातार हादसे बढ़ते जा रहे हैं। दुर्घटनाओं में कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, जबकि लोग दिव्यांग हो गए हैं। 

ये भी पढ़ें- मस्जिद की आड़ में साजिश: इस वजह से आतंकी लेते हैं धर्मस्थलों का सहारा, आईजी ने कही ये बात    

ये भी पढ़ें- कश्मीर: बदहाली के आंसू रो रहा यह प्राचीन मंदिर, खंडहर बयां करते हैं बर्बरता और उपेक्षा की दास्तां    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed