{"_id":"5d3372d18ebc3e6cdf2c8c49","slug":"road-accedent-ramban-jammu-ramban-news-jmu189755436","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर के रामबन में फिर हादसा, चार लोगों की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर के रामबन में फिर हादसा, चार लोगों की जान गई
विज्ञापन
रामबन जिले में हुए हादसे के बाद उडे सूमो के परखच्चे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामबन। जिले के उखडाल तहसील के बीजनई क्षेत्र में शनिवार को फिर एक हादसा हो गया। टाटा सूमो 60 फीट गहरी खाई में गिरने के बाद एक घर से जा टकराने के बाद बिजली के दो पोल के बीच फंस गई।
हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल से जीएमसी, जम्मू रेफर किया गया है। हादसे में जान गंवाने वालों में पति-पत्नी और बेटी तथा उनकी एक रिश्तेदार शामिल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एसएसपी अनीता शर्मा ने बताया कि दो बजे के लगभग उखडाल क्षेत्र में टाटा सूमो गहरी खाई में गिर गई। इसमें चालक समेत छह लोग सवार थे। हादसे में मारा गया परिवार सरवाधार चामुंडा माता की यात्रा से लौट रहा था।
विज्ञापन
मृतकों की पहचान सुरजीत सिंह (50) पुत्र संत राम निवासी कोट पोगल, कौशल्या देवी पत्नी सुरजीत सिंह ,नीलम (18) पुत्री सुरजीत सिंह और अंजू देवी (10) पुत्री अशोक सिंह के रूप में हुई है। घायल चालक पवन सिंह (27) पुत्र सुरजीत सिंह निवासी पिंगलोगा होचक और प्रिया देवी (13) पुत्री अशोक सिंह के रूप में पहचान की हुई है।
सूचना के बाद एसएसपी, एडीडीसी नवाब दीन, डीएसपी असगर अली मलिक, उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. इकबाल भट, मेडिकल सुपरिटेंडेंट डा. जेपी सिंह जमवाल और अन्य अधिकारी अस्पताल में मौजूद रहे।