फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Review meeting in Akhnoor

Jammu News: वांछित गति से नहीं चल रहा जल परियोजनाओं का काम, तेजी लाएं

विज्ञापन
Review meeting in Akhnoor
डीडीसी सदस्य सुरेश शर्मा ने विभागीय अधिकारियों को दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अखनूर। भाजपा नेता एवं डीडीसी सदस्य पंडित सुरेश शर्मा ने कंडी क्षेत्र में पेयजल की किल्लत पर संज्ञान लेते हुए शुक्रवार को अखनूर में जल शक्ति विभाग, बाढ़ नियंत्रण विभाग और सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। डीडीसी सदस्य ने बताया कि बरसात में भी लोगों को पेयजल के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। जल जीवन मिशन जैसी विभिन्न योजनाओं के तहत बनने वाली नई जल परियोजनाओं पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि काम वांछित गति से नहीं चल रहा, इसलिए नई परियोजनाओं में तेजी लाई जाए।

सुरेश शर्मा ने बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारियों से कहा कि बरसात के चलते कई क्षेत्रों में भारी भूमि कटाव हुआ, कई किसानों की फसलें खराब हुईं और कई लोगों के घरों को नुकसान पहुंचा है। इसकी रोकथाम के लिए विभाग उचित कदम उठाए। सुरेश शर्मा ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से कहा कि किसानों की शिकायत है कि प्रताप कनाल का पानी अंत तक नहीं पहुंच रहा। इससे खौड़ क्षेत्र और अखनूर क्षेत्र के किसानों को लाभ नहीं मिल रहा। इस पर ध्यान देने की जरूरत है। मौके पर जल शक्ति विभाग सिंचाई विभाग और बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधीक्षण अभियंता विवेक कोहली, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति विभाग राजेंद्र गुप्ता, अधिशाषी अभियंता सिंचाई विभाग जनक शर्मा, अधिशाषी अभियंता बाढ़ नियंत्रण विभाग संदीप गुप्ता, आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed