संवाद न्यूज एजेंसी
दोमाना। जम्मू नार्थ क्षेत्र के अंतर्गत गांव केरन पट्टी में स्थित बुआ सजावती के देव स्थान पर भोगिया बिरादरी ने अर्द्धवार्षिक मेल करवाई। इसमें बिरादरी के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर बुआ सजावती के दर पर माथा टेक आशीर्वाद लिया।
इस दौरान हवन-यज्ञ करवा कर पूजा अर्चना की गई। उसके बाद भक्तों के लिए लंगर लगाया गया। बिरादरी की कार्यकारिणी कमेटी की बैठक में पदाधिकारियों ने कहा कि मेल में सभी लोग अपने बच्चों को जरूर लेकर आएं ताकि उन्हें बिरादरी की परंपरा और रीति-रिवाजों के बारे में पता चल सके। बैठक में कमेटी के प्रधान राजकुमार भोगिया, चेयरमैन रतन लाल भोगिया, महामंत्री शाम लाल भोगिया, प्रेम नाथ भोगिया, सचिव मुकेश भोगिया, प्रेम लाल भोगिया, कमल कुमार, मुनिश भोगिया, कैशियर खेम लाल भोगिया, राम लाल भोगिया, शुभम भोगिया सहित अन्य ने हिस्सा लिया। मेल में नवविवाहित जोड़ों ने भी मंदिर की परिक्रमा कर बुआ सजावती का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह उर्फ गिल्ली व भाजपा जिला सचिव दीपक पांडेय सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।