फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   religious news

Jammu News: रथखड़ा मेले का आगाज, श्रद्धालुओं ने भगवान नृसिंह का लिया आशीर्वाद

विज्ञापन
religious news
सांबा। घगवाल में रथ खउे मेले का उदघाटन करते उपायुक्त सांबा व अन्य
घगवाल में सात दिन तक चलेगा मेला, डीसी सहित विधायकों ने मेला स्थल का किया अवलोकन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। घगवाल में रथखड़ा मेले का शनिवार को श्रद्धा और पारंपरिक उत्साह के साथ शुभारंभ हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर में माथा टेककर भगवान नृसिंह का आशीर्वाद प्राप्त किया। डीसी आयुषी सूदन ने सात दिवसीय मेले का उद्घाटन किया। इसके साथ वार्षिक धार्मिक उत्सवों की विधिवत शुरुआत हुई।
डीसी ने आयोजन स्थल पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पूरे मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर यह सुनिश्चित किया कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हों। मेले में सांबा के विधायक सुरजीत सिंह सलाथिया, विधायक विजयपुर चंद्र प्रकाश गंगा, विधायक हीरानगर विजय कुमार शर्मा, डीडीसी सदस्य सुरेश कुमार ने भी शिरकत की। सभी ने मंदिर में प्रभु नृसिंह के दर्शन किए। मेले में व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।
विज्ञापन

उद्घाटन समारोह में एसडीएम घगवाल केएस बाली, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सांबा गारू राम, जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्य, स्वयंसेवक व बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। विधायकों और आम जनता ने जिला प्रशासन के प्रयासों की सराहना की।सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, स्वच्छता, पेयजल आपूर्ति, स्वास्थ्य सेवाओं सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। मेले के सफल संचालन में स्वयंसेवकों और मंदिर समिति के सदस्यों ने श्रद्धालुओं की सहायता व व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाई। जिला प्रशासन ने संबंधित विभागों और हितधारकों के साथ मिलकर आगामी दिनों में मेले के सुचारु संचालन के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की हैं। जम्मू-कश्मीर पुलिस और अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed