{"_id":"696ab1a3cb91c1a5830beca4","slug":"religious-news-jammu-news-c-10-jmu1052-813401-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बसंत पंचमी पर बाबा बल्लो देवस्थान माथवार में गूंजे मंत्रोच्चार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बसंत पंचमी पर बाबा बल्लो देवस्थान माथवार में गूंजे मंत्रोच्चार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्यार्थी पूजन और हवन से भक्तिरस में डूबा पूरा परिसर
दोमाना। बसंत पंचमी के पावन पर्व पर बाबा बल्लो देवस्थान माथवार वातावरण भक्तिमय हो गया। इस वर्ष भी श्रद्धा और आस्था के साथ विद्यार्थी पूजन का आयोजन किया गया जहां मां सरस्वती के आशीर्वाद के लिए विद्यार्थियों का विधिवत पूजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों पर पुष्पवर्षा के साथ हुई।
विद्यार्थियों द्वारा सामूहिक रूप से गायत्री मंत्र का जाप एवं हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। दरबार में विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रों के साथ यज्ञ संपन्न कराया गया। माता वैष्णो देवी के पिंटू पुजारी ने आहुति प्रदान कर वातावरण को और भी पवित्र बना दिया।
सभी विद्यार्थियों को प्रीतिभोज करवाकर दक्षिणा दी गई। देवस्थान के प्रमुख बाबा यश पाल शर्मा ने कहा कि बसंत पंचमी ज्ञान, संस्कार और साधना का पर्व है। इस शुभ दिन पर विद्यार्थी पूजन कर उन्हें जीवन में आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया गया है। 23 जनवरी को पूर्ण आहूति दी जाएगी। तीन दिवसीय भव्य मेले का शुभारंभ 21 जनवरी को सुबह 9 बजे मुख्य सचिव अटल डुल्लू करेंगे। प्रतिदिन विशाल भंडारा लगाया जाएगा। 2 फरवरी को बाबा बल्लो की माता का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया जाएगा।