{"_id":"66527ece78c3ab8f3201dee7","slug":"religious-news-jammu-news-c-10-jam1006-368028-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: कटड़ा में भारी भीड़, 45000 से ज्यादा पहुंचे श्रद्धालु, धर्मशालाओं में भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: कटड़ा में भारी भीड़, 45000 से ज्यादा पहुंचे श्रद्धालु, धर्मशालाओं में भेजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बढ़ती भीड़ से निपटने के लिए प्रशासन ने लाउड स्पीकर से किया एलान, रात अपने ठिकानों पर गुजारें
संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। धर्मनगरी में शनिवार रात को भीड़ बढ़ने से बस स्टैंड व अन्य क्षेत्रों में ठहरे हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं को धर्मशालाओं में भेजा गया। इसके लिए बाकायदा प्रशासन ने लाउडस्पीकर से एलान कर भक्तों को सड़कों से हटने की अपील कर रात अपने ठिकानों पर गुजारने के लिए कहा। बताया जा रहा है कि रात दस बजे तक 45000 से अधिक यात्री कटड़ा में पहुंच चुके थे। इससे पहले 36 हजार से अधिक भक्तों को भवन की ओर रवाना कर दिया गया था, जबकि भीड़ बढ़ने पर अन्य श्रद्धालुओं को कटड़ा में ही रोकना पड़ा।
सामान्य तौर पर कटड़ा में रात 10 बजे यात्री पंजीकरण प्रक्रिया बंद कर दी जाती है। शनिवार रात को बड़ी संख्या में यात्रियों का कटड़ा में जमावड़ा लग गया। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस वाहनों से बस स्टैंड व दूसरे क्षेत्रों में पहुंचे श्रद्धालुओं को धर्मशालाओं में जाने के लिए कहा गया। बताया गया कि पंजीकरण प्रक्रिया दोबारा शुरू होने पर यात्रियों को भवन की ओर भेज दिया जाएगा। बीते शुक्रवार को बारिश के बाद शनिवार को मौसम सुहावना रहा। दिनभर हेलिकॉप्टर, बैटरी कार और रोपवे सेवा जारी रही।
-- -- --
शुक्रवार को 42 हजार भक्तों ने नवाया शीश
पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को 42000 भक्तों ने मां वैष्णो देवी के दरबार में हाजिरी लगाई। शनिवार को भी दिनभर पंजीकरण के लिए कक्ष के बाहर लंबी कतारें लगी रहीं। देर रात तक धर्मनगरी सहित यात्रा मार्ग व त्रिकुटा भवन मां वैष्णो के जयकारों से गूंज रहा था। शनिवार के बाद अब रविवार की छुट्टी होने के कारण कटड़ा में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ जाती है।