फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   religious news

Jammu News: आज गाजे-बाजे के साथ होगा गणपति बप्पा का विसर्जन

विज्ञापन
religious news
-शहर में निकलेंगी शोभायात्राएं, अखनूर दरिया में होगा 16 फुट ऊंची प्रतिमा का विसर्जन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में आयोजित दस दिवसीय गणेश महोत्सव का वीरवार को गणेश विसर्जन के साथ समापन होगा। गोल मार्केट में स्थापित 16 फुट ऊंची प्रतिमा का विजर्सन अखनूर दरिया में होगा। पंडाल से सुबह 10:30 बजे शोभायात्रा शुरू होगी। यह बिक्रम चौक, ज्यूल चौक, कैनाल रोड से होते हुए अखनूर पहुंचेगी। श्री लक्ष्मी नारायाण मंदिर, छन्नी स्थित पंच मंदिर से भी शोभायात्रा निकलेगी। तवी नदी में भी मूर्ति विसर्जन होगा।
बुधवार को गोल मार्केट, गांधीनगर में गणेश यज्ञ में आयोजक महंत संजय शास्त्री की मौजूदगी में पूर्णाहुति डाली गई। बाद दोपहर गणेश पुराण कथा में बड़ी संख्या में भक्तजन पहुंचे। रात आठ बजे भजन संध्या में भगवान गणेश के भजन गाए गए। कलाकारों ने डोगरी, पंजाबी और हिंदी भजनों से श्रद्धालुओं को भक्ति के रंग में रंगा। गांधीनगर में बाबा लाल दयाल मंदिर में भी गणेश महोत्सव में धार्मिक आयोजन हुए। भजन संध्या में भक्तों ने भगवान की स्तुति की। वहीं, सराजा ढक्की, तांगे वाली गली, पक्का डंगा, रेशमगढ़ कॉलोनी स्थानों पर स्थापित बप्पा की प्रतिमाओं का भी वीरवार को विसर्जन किया जाएगा। ---------------------------
विज्ञापन

फोटो खबर के साथ अटैच है
गंग्याल के देव ऑटो स्टैंड से निकलेगी शोभायात्रा
गंग्याल में देव ऑटो स्टैंड की ओर से आयोजित गणेश महोत्सव में वीरवार को शोभायात्रा निकाली जाएगी। स्टैंड में स्थापित 10 फुट ऊंची प्रतिमा का विसर्जन चिनाब दरिया में होगा। गंग्याल से शोभायात्रा निकलेगी, जो सतवारी, नई बस्ती, लास्ट मोड़, बिक्रम चौक, ज्यूल चौक, कैनाल रोड से होते हुए अखनूर चिनाब दरिया की तरफ जाएगी। बुधवार को कार्यक्रम स्थल पर भंडारे का आयोजन किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed