फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   religious news

Jammu News: तीर्थयात्रियों से गुलजार जम्मू के बाजार

विज्ञापन
religious news
नोट - खबर से जुड़े फोटोज अभिषेक बडू जी ट्रैक पर डालेंगे
विज्ञापन


- व्यापारियों में उत्साह, बोले- प्रशासन कराए जम्मू दर्शन की व्यवस्था

अमर उजाला ब्यूरो

जम्मू। अमरनाथ यात्रा शुरू होने के बाद जम्मू शहर एक बार फिर चहल-पहल से भर उठा है। बीते एक सप्ताह में लगभग एक लाख यात्री जम्मू से होकर गुजरे हैं, जिससे न सिर्फ मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ी है, बल्कि रघुनाथ बाजार, रेजिडेंसी रोड, सिटी चौक और उससे सटे अन्य बाजारों में भी रौनक लौट आई है।

यात्री यहां पहुंचकर दर्शन के साथ-साथ खरीदारी भी कर रहे हैं। इससे स्थानीय व्यापारियों में काफी उत्साह है। लखनऊ से यात्रा करने आए हर्ष चौरसिया ने बताया कि यात्रा से लौटकर जम्मू में रुके तो भगवान रघुनाथ के दर्शन करने आ गए। बाजार में अच्छा माहौल है और काफी विविधता है। इसी तरह उत्तर प्रदेश के वाराणसी से आए संतोष अग्रहरि ने कहा कि इस समय मौसम भी अच्छा है। शाम होते ही उनके साथ आए यात्री बाजारों की ओर निकल गए।
विज्ञापन


बाजारों में रौनक, लेकिन और प्रयास जरूरी

रघुनाथ बाजार एसोसिएशन के प्रधान संजय गुप्ता ने कहा कि अगर शहर के प्रमुख बाजारों के आसपास यात्रा रजिस्ट्रेशन काउंटर होते, तो यात्रियों की आमद और भी बढ़ सकती थी। उम्मीद है कि प्रशासन आने वाले समय में इस दिशा में काम करेगा। रघुनाथ बाजार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान सुरेंद्र महाजन ने बताया कि यात्रियों की आमद से व्यापार में तेजी आई है और बाजारों की रौनक लौट आई है। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि अगर जम्मू दर्शन के लिए कोई बस सेवा चलाई जाए, तो इससे यात्रियों को धार्मिक स्थलों और बाजारों तक पहुंचने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed