फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   religious news

श्री भैरव अष्टमी भंडारा स्थगित, कोविड प्रोटोकॉल में होगी पूजा

विज्ञापन
religious news
जम्मू। मंदिरों के शहर में भगवान श्री काल भैरव अष्टमी पर सात दिसंबर को लगने वाला विशाल भंडारा कोरोना महामारी के कारण इस बार स्थगित कर दिया गया है। भंडारे में जम्मू संभाग से हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। इसी दिन मंदिर परिसर में होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों को भक्तजन सोशल मीडिया के माध्यम से देख पाएंगे। मंदिर में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को सामाजिक दूरी और अन्य कोविड प्रोटोकाल का पूरा पालन करना होगा।
विज्ञापन

मंदिर के महंत रुमिल शर्मा ने बताया कि कोविड महामारी के कारण भंडारे को इस बार स्थगित कर दिया गया है। हर वर्ष पांच दिवसीय महोत्सव मनाया जाता है। चौक चबूतरा स्थित भगवान भैरव मंदिर का दरबार पहले की तरह सजाया जाएगा। इसमें फूलों और रंग-बिरंगी लाइटों के साथ विशेष सजावट की जाएगी। बैंड-बाजे के साथ भगवान काल भैरव का स्वागत किया जाएगा। सात दिसंबर को प्रात: मंदिर के कपाट खोले जाएंगे, जिसमें प्रभु के सभी स्वरूपों की पूजा की जाएगी, उसके पश्चात 13 पंडितों द्वारा रुद्राभिषेक किया जाएगा। इसी दिन ब्राह्मण पूजन, जंगम पूजन और बटुक पूजन किया जाएगा। इस विशेष पूजन में भगवान से कोरोना संकट से मुक्ति दिलाने की प्रार्थना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed