फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   religion,yatra,jammu news

10 को श्री रणवीरेश्वर मंदिर से पुरमंडल निकलेगी छड़ी यात्रा

विज्ञापन
religion,yatra,jammu news
जम्मू। ऐतिहासिक पुरमंडल और उत्तर वाहिनी के लिए शनिवार 10 अप्रैल को 27वीं वार्षिक छड़ी यात्रा निकाली जाएगी। यह फैसला मंगलवार को श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर मैनेजमेंट ट्रस्ट की बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री गुलचैन सिंह चाढ़क ने की। इस दौरान कहा कि वार्षिक छड़ी यात्रा का आयोजन कोविड प्रोटोकॉल के तहत किया जाएगा।
विज्ञापन

धर्मार्थ ट्रस्ट, श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर मैनेजमेंट कमेटी और डोगरी सदर सभा के सहयोग से इस पवित्र छड़ी यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। कोविड के कारण इस बार यात्रा में रथ नहीं होगा। फूलों से सुसज्जित वाहनों में धर्म गुरु बैठेंगे। शुक्रवार नौ अप्रैल को श्री रणवीरेश्वर मंदिर में शाम सात बजे से पवित्र छड़ी की पूजा होगी, जिसमें ट्रस्ट के ती प्रतिनिधि ही भाग लेंगे। इसके बाद 10 अप्रैल को सुबह 10:30 के करीब पूजा-अर्चना के बाद महंत ऋषिबन के मार्गदर्शन में एक सुशोभित वाहन से छड़ी रवाना होगी। छड़ी यात्रा रघुनाथ मंदिर पहुंचेगी जहां पर पूजा-अर्चना होगी और हरि मार्केट से होते हुए श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर गांधीनगर में यात्रा पहुंचेंगी। मंदिर में भी पूूजा की जाएगी, जिसमें महंत शामिल होंगे, फिर गांधीनगर नगर से छड़ी महादेव मंदिर गांधी नगर, शिव मंदिर त्रिकुटा नगर, शिव मंदिर ग्रेटर कैलाश, नरसिंह देव मंदिर वीरपुर और दाता रणपत देव मंदिर वीरपुर से होते हुए यात्रा पुरमंडल तक जाएगी। कोरोना महामारी को देखते हुए इस बार स्टॉल नहीं लगाए जाएंगे। यात्रा के दौरान कोरोना के लिए जारी एसओपी के पालन का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed