फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   regularising 60,000 daily wagers & casual labourers working in various departments in J&K

खुशखबरीः रियासत के 60 हजार मुलाजिम होंगे नियमित, महबूबा ने ट्वीट कर दी जानकारी

Wed, 13 Dec 2017 09:29 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय Updated Wed, 13 Dec 2017 09:29 PM IST
विज्ञापन
regularising 60,000 daily wagers & casual labourers working in various departments in J&K
- फोटो : BASIT ZARGAR

रियासत के डेलीवेजर तथा कैजुअल लेबर के लिए खुशखबरी है। यहां कार्यरत 60 हजार मुलाजिमों को जल्द ही नियमित किए जाने का तोहफा मिल सकता है। मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को खुद ट्वीट कर इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों में कार्यरत मुलाजिमों को नियमित करने की दिशा में सरकार काम कर रही है।  

विज्ञापन


महबूबा ने ट्वीट कर कहा कि 60 हजार मुलाजिमों को नियमित किया जाएगा, ताकि वे बेहतर जीवनयापन कर सकें। कड़ी मेहनत तथा समर्पण को हमेशा याद किया जाता है तथा तारीफ की जाती है। राज्य सरकार का यह बड़ा फैसला माना जा रहा है, क्योंकि डेलीवेजर तथा कैजुअल मुलाजिम पिछले कई वर्षों से नियमित किए जाने को लेकर आंदोलनरत हैं।
विज्ञापन


पिछले बजट में सरकार ने विधानसभा में इन्हें नियमित किए जाने का भरोसा दिलाया था। मुख्य सचिव बीबी व्यास की अध्यक्षता में इस मामले में गठित कमेटी ने अक्तूबर में अपनी रिपोर्ट वित्त विभाग को सौंपी थी। इसमें कहा गया था कि 31 विभागों में 15 कैटेगरी में कैजुअल तथा सीजनल को मिलाकर मुलाजिमों की संख्या 100501 है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञात हो कि 2008 में तत्कालीन सरकार ने अस्थायी नियुक्ति पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया था। 2011 में भी सरकार ने ऐसा ही आदेश जारी किया। इसी कड़ी में वर्तमान सरकार ने भी कैजुअल, सीजनल तथा नीड बेस्ड मुलाजिमों की नियुक्ति पर रोक लगा रखी है। 



नियमित करने पर आएगा 400 करोड़ का भार
कैजुअल तथा डेलीवेजर को नियमित करने पर लगभग 400 करोड़ रुपये का भार आएगा। इसके लिए आगामी बजट में प्रावधान करना होगा। यदि सरकार ने सातवें वेतन आयोग का भी अपनी घोषणा के अनुसार मुलाजिमों को लाभ दिया तो 700 करोड़ रुपये का अतिरिक्त प्रावधान बजट में करना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed