फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   recruited in Ladakh

Jammu News: लद्दाख में पहले चरण में 232 गजेटेड पदों पर होगी भर्ती

विज्ञापन
recruited in Ladakh
-नई दिल्ली में मुख्य सचिव कोतवाल ने की यूपीएससी के सचिव से मुलाकात
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। लद्दाख के मुख्य सचिव डॉ. पवन कोतवाल ने बुधवार को नई दिल्ली में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के सचिव शशि रंजन से मुलाकात की। इस दौरान लद्दाख में गजेटेड पदों पर भर्ती को लेकर सहमति बनी। लद्दाख में पहले चरण में 232 पदों पर भर्ती की जाएगी।
इनमें स्वास्थ्य विभाग में 125 चिकित्सा अधिकारियों, स्कूली शिक्षा विभाग में 75 व्याख्याताओं, जबकि वित्त विभाग में 32 लेखा अधिकारियों के पद शामिल हैं। अन्य गजेटेड पदों पर चरणबद्ध तरीके से भर्ती होगी।
विज्ञापन

आपको बता दें कि वर्ष 2025 में गजेटेड पदों पर भर्ती के लिए यूपीएससी कैलेंडर में एक जनवरी से 31 मार्च, 2025 के बीच आवेदन करने की समय सीमा निर्धारित की गई थी, लेकिन आयोग ने लद्दाख के मामले में विशेष छूट देने का फैसला किया था। यह फैसला लद्दाख के युवाओं के हितों और केंद्र शासित प्रदेश की प्रशासनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

लद्दाख में अक्टूबर, 2019 से कोई राजपत्रित भर्ती न होने की वजह से स्वास्थ्य और स्कूली शिक्षा जैसे प्रमुख विभागों में बड़ी संख्या में पद खाली हैं। प्रशासनिक आवश्यकता को देखते हुए यूपीएससी ने पहले चरण में लद्दाख में प्रमुख गजेटेड पदों पर भर्ती शुरू करने पर सहमति जताई। बैठक में गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव प्रशांत लोखंडे और लद्दाख के सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव माइकल एम. डिसूजा भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed