फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   reasi, shobhayatra, parshuram jayanti

Jammu News: रियासी में 10 को मनेगी परशुराम जयंती, निकलेगी शोभायात्रा

Wed, 08 May 2024 01:01 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Wed, 08 May 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
reasi, shobhayatra, parshuram jayanti
आयोजकों ने दी जानकारी, लोगों से हिस्सा लेने की अपील
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। भगवान परशुराम की जयंती शहर में 10 मई को धूमधाम से मनाई जाएगी। इसके लिए तैयारियों शुरू कर दी गई हैं। मंगलवार को प्रेसवार्ता कर आयोजकों ने लोगों से धार्मिक कार्यक्रम और शोभायात्रा में शामिल होने की अपील की।

उन्होंने बताया कि 10 मई को शाम चार बजे से नगर के चौक चबूतरा मोहल्ले से भव्य शोभायात्रा की शुरूआत होगी। इसके बाद यात्रा मुख्य बाजार, बस स्टैंड, कोर्ट रोड और नई बस्ती से होते हुए रामलीला मैदान में पहुंचेगी। वहां पर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया जाएगा। आयोजकों ने लोगों से शोभायात्रा में शामिल होने की अपील की है। साथ ही बताया कि नगर के सभी प्रमुख स्थानों पर जा कर लोगों को कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया जाएगा। रियासी के अलावा कटड़ा, पौनी व अरनास के लोगों को भी इस में शामिल होने का निमंत्रण दिया जाएगा। मौके पर परशुराम सेना के प्रधान निशांत मगोत्रा, श्री दुर्गा नाटक मंडली के प्रधान संजीव खजूरिया, श्री सनातन धर्म सभा के पूर्व प्रधान नंद किशोर, गोपाल शर्मा, राजीव बनाथिया, राकेश शर्मा, विशन मगोत्रा और पंडित चमन लाल शर्मा मौजूद रहे।

07जेएनडी07: शिविर में आंगनवाड़ी वर्करों को संबोधित करती सुपरवाइजर राजबाला। संवाद

07जेएनडी07: शिविर में आंगनवाड़ी वर्करों को संबोधित करती सुपरवाइजर राजबाला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed