फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Reasi, Railway Station, No Train, Peoples Demand for Running Train

Jammu News: रियासी रेलवे स्टेशन से शुरू हो ट्रेनों का संचालन, पर्यटन व कारोबार बढ़ेगा

विज्ञापन
Reasi, Railway Station, No Train, Peoples Demand for Running Train
रियासी रेलवे स्टेशन।फोटो,संवाद।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रियासी। कटड़ा रेलवे स्टेशन से कश्मीर तक रेलगाड़ी से सफर करने का सपना तो देश की जनता का पूरा हो गया लेकिन जिला रियासी मुख्यालय के लोग खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। लोगों ने रियासी रेलवे स्टेशन से ट्रेनों का संचालन शुरू करने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि इससे पर्यटन और कारोबार बढ़ेगा।
लोगों का कहना है कि कटड़ा से वंदे भारत ट्रेन कश्मीर तक सरपट दौड़ रही है। कटड़ा आने-वाले श्रद्धालु व पयर्टकों के साथ कश्मीर के स्थानीय लोग इस रेल सेवा का लाभ उठा रहे हैं। जिला मुख्यालय के अलावा पौनी, अरनास, माहौर व अन्य इलाकों के लोगों को अगर कश्मीर जाना हो तो उन्हें पहले कटड़ा जाना पड़ेगा। ग्रा क्षेत्र में रेलवे स्टेशन तो बनाया गया है लेकिन अभी तक ट्रेन की सुविधा लोगों को नहीं मिल पाई है। लिहाजा रियासी के लोग अपने क्षेत्र से ट्रेन के जरिए कश्मीर या देश के अन्य हिस्सों में जाने से वंचित हैं।
विज्ञापन

----
रियासी रेलवे स्टेशन बनने का कोई फायदा नहीं
रियासी के लोगों को रेलवे स्टेशन बनने का कोई फायदा नहीं हुआ। यहां तलवाड़ा ट्रेनिंग सेंटर में कश्मीर के कई युवा पुलिस की ट्रेनिंग करने आते हैं। मिनी सचिवालय में कई कर्मचारी कश्मीर से आकर नौकरी करते हैं। सभी को ट्रेन से कश्मीर जाना हो तो वह पहले कटड़ा जाएंगे जिसमें उनका समय व पैसा बर्बाद होता है। नर्सिंग ट्रेनिंग स्कूल में भी कई छात्राएं कश्मीर से हैं जिन्हें यहां से ट्रेन में बैठ घर आने-जाने की सुविधा नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुषेण दुबे, दुकानदार
---
कटड़ा से वाया रियासी संगलदान तक चले डीएमयू

अगर रियासी में वंदे भारत ट्रेन का स्टापेज नहीं बन सकता है तो यहां लोगों के लिए कटड़ा से वाया रियासी संगलदान तक डीएमयू की सुविधा देनी चाहिए। भारतीय रेलवे को चाहिए कि रियासी रेलवे स्टेशन से कुछ ट्रेन कटड़ा व जम्मू के लिए भी चलाई जाएं ताकि करोड़ों रुपयों से बने प्रोजेक्ट का फायदा वे लोग भी उठा सकें।

-विकास पड़ोत्रा, दुकानदार
---
ट्रेन शुरू हो जाए तो व्यापारियों को काफी फायदा होगा

मैं रियासी के मुख्य बाजार में पिछले कई वर्षों से कपड़ों की दुकान कर रहा हूं। सामान लाने के लिए दिल्ली, अमृतसर, लुधियाना, हरियाणा आदि शहरों में जाना पड़ता है। अक्सर कटड़ा से ट्रेन के जरिए अपना सफर तय करता हूं। ट्रेन से ही सामान कटड़ा तक आता है। वहां से सामान ऑटो या दूसरे वाहन में लाद कर रियासी लाना पड़ता है। अगर रियासी रेलवे स्टेशन से ट्रेन की सुविधा शुरू हो जाए तो उनके सहित अन्य व्यापारियों को काफी फायदा होगा।
- लियाकत, दुकानदार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed