फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Reasi, Landslide, Road Collapse, Gra Morh Road

Jammu News: भूस्खलन से ग्रामीण इलाकों को जाने वाले कई मार्ग प्रभावित

विज्ञापन
Reasi, Landslide, Road Collapse, Gra Morh Road
रियासी।तहसील भमाग के टोट की तरफ जाने वाला सड़क मार्ग अंजी ब्रिज के पास से क्षतिग्रस्त हो गया।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रियासी। मंगलवार को भी आसमान से जमकर पानी बरसा। बारिश से जिला मुख्यालय से तहसील भमाग के ग्रामीण क्षेत्र टोट की तरफ वाया ग्रा मोड़ जाने वाला मार्ग अंजी ब्रिज के पास से क्षतिग्रस्त हो गया। सड़क का एक बड़ा हिस्सा बारिश के पानी से टूट कर अंजी नाले में जा गिरा। गनीमत रही कि किसी प्रकार के जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ।

मार्ग टूट जाने के बाद टोट, देवीगढ़, सुखालघाटी की तरफ आने जाने वाले सभी वाहनों के पहिए थमे रहे। जरूरी काम से रियासी आने वाले ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त मार्ग को पैदल चल पार किया आगे से ऑटो या दोपहिया के जरिए पहुंचे। जिला की तहसील अरनास से सावलाकोट के अलावा तहसील ठाकराकोट के गाड़ी गब्बर तथा माहौर के गुलाबगढ़ जाने वाले मार्ग पहाड़ी से पस्सी गिरने व भूस्खलन होने से बंद रहे।
विज्ञापन

कटड़ा मार्ग पर सिंबल चोया कला मोड पर सड़क मार्ग का एक बड़ा हिस्सा पहाड़ी के साथ गिर गया उक्त स्थान से वाहन काफी संभल कर निकलते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed