फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   reasi, darmadi, crine, tree suspand

Jammu News: सब ट्रेजरी दरमाड़ी में 1.38 करोड़ का फर्जीवाड़ा, तीन सस्पेंड

Wed, 06 Mar 2024 11:43 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Wed, 06 Mar 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
reasi, darmadi, crine, tree suspand
मामला दर्ज, तीनों अधिकारी जम्मू कार्यालय में अटैच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। जिला की सब ट्रेजरी दरमाड़ी में नकली बिल बना कर निजी खातों में राशि जमा करवा कर किए गए 1.38 करोड़ रुपये के घोटाले में तीन कर्मियों पर गाज गिरी है। उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सस्पेंड कर्मियों में असिस्टेंट ट्रेजरी आफिसर अजीत कुमार, अकाउंट आफिसर बलबीर सिंह व एमटीएस अली हुसैन शाह शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार ट्रेजरी में कार्यरत एमटीएस अली हुसैन शाह के पास असिस्टेंट ट्रेजरी आफिसर अजीत कुमार का निजी आईडी और पासवर्ड था। इसकी जानकारी असिस्टेंट ट्रेजरी आफिसर व अकाउंट असिस्टेंट को भी थी। अली हुसैन शाह ने नकली बिल तैयार कर उन्हें आगे की कार्रवाई के लिए ऊपरी कार्यालय में पहुंचाया। इसकी ट्रेजरी में पेमेंट भी कर दी गई। खाते में रुपये आने के बाद अली हुसैन शाह ने 1.38 करोड़ रुपये दरमाड़ी और माहौर बैंक में अपने खातों में जमा करवा दी। मामले की जांच जिला ट्रेजरी आफिसर ने भी की थी, जिसमें शिकायत सही पाई गई। इसके बाद तीनों अधिकारियों के सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही दरमाड़ी ट्रेजरी की जिम्मेदारी अरनास की सब ट्रेजरी के अधिकारी को दी गई है। सस्पेंड तीनों अधिकारियों को जम्मू कार्यालय में अटैच किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed