{"_id":"66e8a7738ce425ba980a69e4","slug":"reasi-culture-vashno-devi-trikuta-parvat-yatra-reasi-news-c-202-1-sjam1001-115444-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: वैष्णो देवी त्रिकुटा पर्वत यात्रा में गूंजे जयघोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: वैष्णो देवी त्रिकुटा पर्वत यात्रा में गूंजे जयघोष
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। संक्रांति पर सोमवार को वैष्णो देवी त्रिकुटा पर्वत यात्रा निकाली गई। इसमें दस लोग शामिल हुए। वर्तमान में इस यात्रा में रियासी और भमाग गांव के लोग होते है। अगले महीने नवरात्र में कटड़ा आने वाली यात्रा को भी त्रिकुटा परिक्रमा का प्रबंध किया जा रहा है।
यात्रा में शामिल होने के लिए श्रद्धालु रियासी नगर के मुख्य बाजार स्थित गणेश गणेश के मंदिर में इकट्ठा हुए। यहां पूजा-अर्चना के बाद सभी जयघोष लगाते हुए बस अड्डे पर पहुंचे। इसके बाद वाहन के जरिये भमाग तहसील के देवीगढ़ पहुंचे। इसके बाद सुखाल घाटी का पैदल सफर शुरू हुआ। शाम के समय सुखाल गली स्थित काली माता के मंदिर में माथा टेकने के साथ पूजा की गई। बाद में सभी लोग पैदल जंगल गली पहुंचे। यहां से वाहनों के जरिये रियासी लौटे।
गौरतलब है कि मां वैष्णो देवी की परिक्रमा यात्रा को दो वर्ष पहले शारदीय नवरात्र के बाद शुरू किया गया था। अब इसे हर महीने संक्राति पर निकाला जा रहा है, ताकि इसमें ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालु शामिल हो सकें।