{"_id":"66e8a5dfa4f6abaa8d0134f4","slug":"reasi-culture-ganesh-mahotsav-reasi-news-c-202-1-sjam1001-115446-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: गणपति बप्पा मोरया... अगले वर्ष तू जल्दी आना से गूंजा रियासी शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: गणपति बप्पा मोरया... अगले वर्ष तू जल्दी आना से गूंजा रियासी शहर
Tue, 17 Sep 2024 03:10 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Tue, 17 Sep 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
शीतला माता मंदिर में स्थापित मूर्ति को शोभायात्रा के बाद चिनाब नदी में किया विसर्जित
संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। रविवार के बाद सोमवार को भी रियासी शहर भगवान गणेश के जयकारों से दिनभर गूंजता रहा। सोमवार को शीतला माता मंदिर चौक चबूतरा में गणेश चतुर्थी से विराजमान गणेश भगवान की प्रतिमा को ढोल बाजों के बीच चिनाब नदी में विसर्जित कर दिया गया।
सोमवार सुबह मंदिर में गणेश प्रतिमा का पूजन किया और दोपहर दो बजे के करीब एक शोभायात्रा ढोल बाजों के साथ निकाली गई। शोभायात्रा चौक चबूतरा और मुख्य बाजार से होते हुए बस अड्डे पर पहुंची। इसमें बड़ी संख्या में लोगों खासकर महिलाओं ने हिस्सा लिया। वहीं, युवा भजनों और ढोल की थाप पर थिरकते दिखाई दिए।
बाजार में लोगों और दुकानदारों को प्रसाद के रूप हलवा वितरित किया। बाद में बस अड्डे से वाहनों जरिये सभी श्रद्धालु बारादरी में स्थित चिनाब दरिया के किनारे पहुंचे। यहां पर विधिवत भगवान गणेश की विशाल प्रतिमा का विसर्जन किया।
विज्ञापन
इस मौके पर पूरा क्षेत्र गणपति बप्पा मोरया और अगले वर्ष तू जल्दी आना के जयकारे लगाए गए। इसके अलावा भी जिन लोगों ने घरों में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की थीं उनका भी विसर्जन किया गया।